Mahindra: लाइफ में एक बार बिग साइज एसयूवी कार लेना हर किसी का सपना होता है। अब महिंद्रा शुरुआती कीमत 14 लाख रुपये में आपको अपना यह सपना पूरा करने का मौका दे रहा है। कंपनी की इस बिग साइज कार में जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। यह बाजार में Tata Harrier और Hyundai Creta को टक्कर देती है।
400 Nm का पीक टॉर्क तक निकलता है
हम बात कर रहे हैं Mahindra Scorpio-N की। इस धांसू कार में 2.2-लीटर का हाई पावर डीजल इंजन मिलता है। यह जबरदस्त इंजन 132 PS की पावर और 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार का हाई एंड वर्जन 175 PS की पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क तक जेनरेट करता है।
Mahindra Scorpio-N में 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी
Mahindra Scorpio-N में 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी ऑफर किया जाता है। यह इंजन 203 PS की पावर और 380 Nm तक टॉर्क जेनरेट करता है। बाजार में यह जानदार कार शुरुआती कीमत 13.26 लाख रुपये एक्स शोरूम से लेकर 24.54 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जाती है।
6-वे-पावर्ड ड्राइवर सीट और सिंगल-पैन सनरूफ
इस एसयूवी में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, फ्रंट और रियर कैमरा और वायरलेस फोन चार्जिंग मिलता है। फिलहाल बाजार में Z2, Z4, Z6 और Z8 चार वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं। इसमें 6-वे-पावर्ड ड्राइवर सीट, सिंगल-पैन सनरूफ और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
7 सीटर का में मिलता है क्रूज कंट्रोल
Mahindra Scorpio-N में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, हिल-असिस्ट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण (ईएससी) दिया गया है। इसमें सात कलर ऑप्शन मिलते हैं। कंपनी इसमें 6 और 7 दोनों सीट ऑफर कर रही है।
4 व्हील ड्राइव कार और 6 स्पीड गियरबॉक्स
कार में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें रियर व्हील और 4 व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन मिलते हैं। कार में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines