Mahindra Scorpio N पसंद करने वालों के लिए आने वाले समय में बड़ा अपडेट देखने को मिल सकता है. Scorpio N के फेसलिफ्ट मॉडल को पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. कैमरे में कैद हुआ प्रोटोटाइप पूरी तरह से कैमफ्लाज से ढका था, लेकिन इसके फ्रंट डिजाइन में बदलाव के संकेत जरूर मिले हैं. माना जा रहा है कि नई Scorpio N के डिजाइन में हाल ही में पेश की गई Scorpio Lifestyler से प्रेरित कुछ एलिमेंट देखने को मिल सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसे 2027 में लॉन्च कर सकती है.
फ्रंट में दिखेगा नया अंदाज
टेस्टिंग के दौरान नजर आई Scorpio N का फ्रंट मौजूदा मॉडल से कुछ अलग दिखाई दिया है. प्रोटोटाइप में गोल टेम्परेरी हेडलैम्प्स लगाए गए थे. हालांकि, ये प्रोडक्शन मॉडल के फाइनल हेडलैम्प नहीं हैं, लेकिन इनकी पोजिशनिंग से पता चलता है कि Mahindra फ्रंट डिजाइन में बदलाव की तैयारी कर रही है.
Scorpio Lifestyler से हो सकी है इंस्पायर्ड
नई Scorpio N के डिजाइन में Scorpio Lifestyler की झलक देखने को मिल सकती है. Lifestyler में चौड़ा और ज्यादा आक्रामक फ्रंट लुक दिया गया है. इसमें स्लिम लाइट्स, बड़ी ग्रिल और मस्कुलर बंपर जैसे डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं. माना जा रहा है कि कंपनी इन्हें सीधे कॉपी करने के बजाय फेसलिफ्ट Scorpio N में इनके कुछ एलिमेंट्स का इस्तेमाल कर सकती है.
साइड डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं
टेस्टिंग मॉडल की साइड प्रोफाइल मौजदा Scorpio N से काफी मिलती जुलती नजर आी है. दरवाजों का डिजाइन, विंडो लाइन, सीधा ग्रीनहाउस और SUV का ओवरऑल शेप पहले जैसा ही दिखाई देता है.
टेस्टिंग के दौरान प्रोटोटाइप में स्टील व्हील्स इस्तेमाल किए गए थे. टेस्टिंग कारों में ऐसा होना आम बात है, इसलिए इससे प्रोडक्शन मॉडल के फाइनल व्हील डिजाइन के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिलती. हालांकि, फेसलिफ्ट Scorpio N में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है.
इंटीरियर में मिल सकता है बड़ा अपडेट
Scorpio N Facelift में सबसे ज्यादा बदलाव इसके केबिन में देखने को मिल सकते हैं. Scorpio Lifestyler के केबिन में मौजूदा Scorpio N की तुलना में ज्यादा मॉडर्न डिजाइन दिया गया है. इसमें बड़ा पोर्ट्रेट-ओरिएंटेड टचस्क्रीन, नया डैशबोर्ड, अपडेटेड स्टीयरिंग व्हील और रीडिजाइन सेंटर कंसोल जैसे बदलाव देखने को मिलते हैं.
नए फीचर्स के साथ आ सकती है SUV
2027 Scorpio N Facelift में Mahindra बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, बेहतर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नई कनेक्टेड टेक्नोलॉजी दे सकती है। SUV के सेफ्टी फीचर्स में भी अपडेट किए जाने की उम्मीद है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि Scorpio Lifestyler में दिखाए गए कितने डिजाइन और टेक्नोलॉजी फीचर्स फेसलिफ्ट Scorpio N में शामिल होंगे. कंपनी ने मौजूदा Scorpio N में भी हाल ही में कुछ नए फीचर्स जोड़े हैं. ऐसे में फेसलिफ्ट मॉडल में मुख्य फोकस डिजाइन, केबिन और टेक्नोलॉजी पर रह सकता है.
इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद कम
नई Scorpio N के इंजन में बड़े बदलाव की संभावना फिलहाल कम है. मौजूदा मॉडल में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलते हैं. दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प उपलब्ध हैं. डीजल इंजन के साथ 4-व्हील ड्राइव (4WD) का विकल्प भी मिलता है. ऐसे में माना जा रहा है कि फेसलिफ्ट मॉडल में भी Mahindra मौजूदा पावरट्रेन को बरकरार रख सकती है.
ये भी पढ़ें- गाड़ी चोरी का डर खत्म! Hyundai ने दिया ऐसा फीचर, फोन से ही रोक सकेंगे कार का री-स्टार्ट
संबंधित खबरें
नई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिलें धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
3 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
8 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
12 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
15 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines