Mahindra SUV: कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की SUV सेगमेंट में कई कार मिलती है। लेकिन पिछले मार्च में लोगों ने Mahindra Scorpio-N को सबसे अधिक पसंद किया। मार्केट में दबंगों की कार कही जाने वाली यह एसयूवी मार्च 2023 में देश में कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी बन गई है।
एक साल में एसयूवी की बिक्री में करीब 44.99 फीसदी की वृद्धि दर्ज
आंकड़ों पर गौर करें तो कंपनी ने महिंद्रा स्कॉर्पियो N मार्च 2023 में कुल 8,788 यूनिट बेची। जबकि मार्च 2022 में यह संख्या कुल 6,061 यूनिट्स थी। एक साल में एसयूवी की बिक्री में करीब 44.99 फीसदी की वृद्धि हुई। इससे पहले फरवरी 2023 में कंपनी ने इसके कुल 6,950 यूनिट्स बेचे थे। बता दें मार्च 2023 में दूसरे नंबर पर Toyota Innova HyCross की कुल 5.7 हजार यूनिट्स बिकी।
Mahindra Scorpio-N
4 व्हील ड्राइव इस कार में मिलता है 2.2-लीटर डीजन इंजन
Scorpio-N में 2.2-लीटर mHawk डीजन इंजन मिलता है। यह इंजन 173 Bhp की पावर और 400 NM का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। यह 4 व्हील ड्राइव कार है। सेफ्टी के लिए इसमें ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर, डुअल एयरबैग, फ्रंट और रियर में वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक और ISOFIX एंकरिंग पॉइंट्स जैसे फीचर्स हैं।
LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और सी शेप्ड LED से मिलता है दमदार लुक्स
SUV सात कलर ऑप्शन Deep Forest, Everest White, Napoli Black, Dazzling Silver, Red Rage, Royal Gold और Grand Canyon में मिलती है। इसके फ्रंट में क्रोम फिनिशिंग, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, सी शेप्ड LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स और हेक्सागोनल लोअर ग्रिल मिलती है।
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
3 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
7 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
9 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines