Mahindra की इस SUV को लोगों ने सबसे ज्यादा किया पसंद, जानें, क्यों इसे नाम दिया गया 'Big Daddy'?

Mahindra Scorpio-N, mahindra cars, suv cars, cars under 13 lakhs

Mahindra Scorpio-N

Mahindra SUV: कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की SUV सेगमेंट में कई कार मिलती है। लेकिन पिछले मार्च में लोगों ने Mahindra Scorpio-N को सबसे अधिक पसंद किया। मार्केट में दबंगों की कार कही जाने वाली यह एसयूवी मार्च 2023 में देश में कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी बन गई है।

विज्ञापन

एक साल में एसयूवी की बिक्री में करीब 44.99 फीसदी की वृद्धि दर्ज

आंकड़ों पर गौर करें तो कंपनी ने महिंद्रा स्कॉर्पियो N मार्च 2023 में कुल 8,788 यूनिट बेची। जबकि मार्च 2022 में यह संख्या कुल 6,061 यूनिट्स थी। एक साल में एसयूवी की बिक्री में करीब 44.99 फीसदी की वृद्धि हुई। इससे पहले फरवरी 2023 में कंपनी ने इसके कुल 6,950 यूनिट्स बेचे थे। बता दें मार्च 2023 में दूसरे नंबर पर Toyota Innova HyCross की कुल 5.7 हजार यूनिट्स बिकी।

विज्ञापन
Mahindra Scorpio-N, mahindra cars, suv cars, cars under 13 lakhs

Mahindra Scorpio-N

4 व्हील ड्राइव इस कार में मिलता है 2.2-लीटर डीजन इंजन

Scorpio-N में 2.2-लीटर mHawk डीजन इंजन मिलता है। यह इंजन 173 Bhp की पावर और 400 NM का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। यह 4 व्हील ड्राइव कार है। सेफ्टी के लिए इसमें ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर, डुअल एयरबैग, फ्रंट और रियर में वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक और ISOFIX एंकरिंग पॉइंट्स जैसे फीचर्स हैं।

विज्ञापन

LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और सी शेप्ड LED से मिलता है दमदार लुक्स

SUV सात कलर ऑप्शन Deep Forest, Everest White, Napoli Black, Dazzling Silver, Red Rage, Royal Gold और Grand Canyon में मिलती है। इसके फ्रंट में क्रोम फिनिशिंग, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, सी शेप्ड LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स और हेक्सागोनल लोअर ग्रिल मिलती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ