Mahindra Scorpio: लोग एसयूवी कारों को काफी पसंद करते हैं। यह बिग साइज कारें दिखने में अट्रैक्टिव और स्टाइलिश होती हैं। यह मल्टी पर्पज गाड़ियां होती हैं, जिनमें पांच से सात सवारियों के साथ लॉन्ग रूट पर ज्यादा सामान लेकर सफर कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको अक्टूबर 2023 में महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV गाड़ियों के बारे में बताएंगे।
Mahindra Scorpio
इस बिग साइज कार के अक्टूबर 2023 में कुल 13578 यूनिट्स की सेल हुई थी। बीते माह यह सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी है। इसके बाद दूसरे नंबर पर Hyundai Creta के कुल 13077 यूनिट्स की सेल हुई है। जबकि साल 2022 की बात करें तो Mahindra Scorpio की कुल 7438 यूनिट्स की सेल हुई है। Mahindra Scorpio N के अलावा कंपनी की पुरानी Mahindra Scorpio classic भी बाजार में उपलब्ध है।
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Mahindra Scorpio N
पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन
Mahindra Scorpio N के फीचर्स की बात करें ता यह कार 1997 और 2184 cc के इंजन में आती है। खास बात यह है कि कंपनी इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑफर करती है। यह कार शुरुआती कीमत 13.26 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलती है। इतना ही नहीं इस कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त है। इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं। कार में छह और सात दोनों सीट का ऑप्शन है।
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Mahindra Bolero Neo
Mahindra Bolero Neo
Bolero महिंद्रा की ऐसी एसयूवी कार है जिसे गांव व शहर दोनों के लोग काफी पसंद करते हैं। अक्टूबर 2023 में इस एसयूवी के कुल 9647 यूनिट्स की सेल हुई। जबकि इससे पहले अक्टूबर 2022 में यह संख्या 8772 हजार रही थी। यह कार शुरुआती कीमत 9.64 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार में 1493 cc का जबरदस्त इंजन मिलता है। कार का Mahindra Bolero मॉडल भी आता है। यह कार डीजल वर्जन और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है।
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Mahindra XUV700
Mahindra XUV700
यह हाई क्लास एलीट एसयूवी है। अक्टूबर 2023 में इसकी कुल 9297 यूनिट्स की सेल हुई। जबकि अक्टूबर 2022 में इसकी कुल 5815 यूनिट्स की सेल हुई है। यह पांच सीटर कार शुरुआती कीमत 14.03 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में 240 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। कार में अट्रैक्टिव पांच कलर के साथ 1999 cc और 2198 cc का इंजन मिलता है। Mahindra XUV700 में 152.87 से लेकर अधिकतम 197.13 bhp तक की पावर जनरेट होती है। यह कार पांच और सात दोनों सीट ऑप्शन में आती है। कार में डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं। बीते अक्टूबर MG Hector बिक्री में 9वें नंबर पर रही। इसकी 2703 यूनिट्स की सेल हुई। वहीं, Toyota Fortuner दसवें नंबर पर रही। इसकी कुल 2475 यूनिट्स की सेल हुई।
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
21 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines