---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Mahindra की इन कारों के आगे नहीं टिकती Fortuner, MG Hector भी ढूंढ रही किनारा

Mahindra Scorpio की अक्टूबर 2023 में कुल 13578 यूनिट्स की सेल हुई थी। बीते माह यह सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी है।

---विज्ञापन---

Mahindra Scorpio: लोग एसयूवी कारों को काफी पसंद करते हैं। यह बिग साइज कारें दिखने में अट्रैक्टिव और स्टाइलिश होती हैं। यह मल्टी पर्पज गाड़ियां होती हैं, जिनमें पांच से सात सवारियों के साथ लॉन्ग रूट पर ज्यादा सामान लेकर सफर कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको अक्टूबर 2023 में महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV गाड़ियों के बारे में बताएंगे।

Mahindra Scorpio

इस बिग साइज कार के अक्टूबर 2023 में कुल 13578 यूनिट्स की सेल हुई थी। बीते माह यह सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी है। इसके बाद दूसरे नंबर पर Hyundai Creta  के कुल 13077 यूनिट्स की सेल हुई है। जबकि साल 2022 की बात करें तो Mahindra Scorpio की कुल 7438 यूनिट्स की सेल हुई है। Mahindra Scorpio N के अलावा कंपनी की पुरानी Mahindra Scorpio classic भी बाजार में उपलब्ध है।

---विज्ञापन---

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Mahindra Scorpio N

---विज्ञापन---

पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन

Mahindra Scorpio N के फीचर्स की बात करें ता यह कार 1997 और 2184 cc के इंजन में आती है। खास बात यह है कि कंपनी इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑफर करती है। यह कार शुरुआती कीमत 13.26 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलती है। इतना ही नहीं इस कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त है। इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं। कार में छह और सात दोनों सीट का ऑप्शन है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Mahindra Bolero Neo

---विज्ञापन---

Mahindra Bolero Neo

Bolero महिंद्रा की ऐसी एसयूवी कार है जिसे गांव व शहर दोनों के लोग काफी पसंद करते हैं। अक्टूबर 2023 में इस एसयूवी के कुल 9647 यूनिट्स की सेल हुई। जबकि इससे पहले अक्टूबर 2022 में यह संख्या 8772 हजार रही थी। यह कार शुरुआती कीमत  9.64 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार में 1493 cc का जबरदस्त इंजन मिलता है। कार का Mahindra Bolero मॉडल भी आता है। यह कार डीजल वर्जन और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है।

---विज्ञापन---

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Mahindra XUV700

---विज्ञापन---

Mahindra XUV700

यह हाई क्लास एलीट एसयूवी है। अक्टूबर 2023 में इसकी कुल 9297 यूनिट्स की सेल हुई। जबकि अक्टूबर 2022 में इसकी कुल 5815 यूनिट्स की सेल हुई है। यह पांच सीटर कार शुरुआती कीमत 14.03 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में 240 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। कार में अट्रैक्टिव पांच कलर के साथ 1999 cc  और 2198 cc का इंजन मिलता है। Mahindra XUV700 में 152.87  से लेकर  अधिकतम 197.13 bhp तक की पावर जनरेट होती है। यह कार पांच और सात दोनों सीट ऑप्शन में आती है। कार में डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं। बीते अक्टूबर MG Hector बिक्री में 9वें नंबर पर रही। इसकी 2703 यूनिट्स की सेल हुई। वहीं, Toyota Fortuner दसवें नंबर पर रही। इसकी कुल 2475 यूनिट्स की सेल हुई।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 28, 2023 10:33 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola