Mahindra Scorpio Lifestyler: महिंद्रा ने अपनी नई ग्लोबल लाइफ़स्टाइल पिकअप से पर्दा उठाया है, जिसे भारत में ‘स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर’ और विदेशी बाजारों में ‘लाइफस्टाइलर’ के नाम से बेचा जाएगा. उम्मीद है कि ये पिकअप व्हीकल अप्रैल 2027 तक भारतीय शोरूम में आ जाएगी और और उम्मीद की जा रही है कि इसकी शुरुआती कीमत 19.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम प्राइस) से कम होगी.
इन गाड़ियों को देगा टक्कर!
ये नया मॉडल महिंद्रा के 2023 में दिखाए गए ‘ग्लोबल पिक अप’ कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड है. इसे एक ग्लोबल प्रोडक्ट के तौर पर डेवलप किया गया है और भारत में इसका मुकाबला टोयोटा हिलक्स और इसुजु डी-मैक्स वी-क्रॉस से होगा. इसके इंटरनेशनल मार्केट में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ़्रीका, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका शामिल होंगे.
मुंबई में महिंद्रा के इंडिया डिजाइन स्टूडियो और चेन्नई में महिंद्रा रिसर्च वैली में डिजाइन की गई इस पिकअप में ‘बॉडी-ऑन-फ़्रेम’ आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है. इसका मकसद मजबूत ऑफ-रोड क्षमता को मॉडर्न टेक्नोलॉजी और एसयूवी जैसे कंफर्ट के साथ कंबाइन करना है.
बाहरी डिजाइन
स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर का डिजाइन ऐसा है कि इस पर दिल हार जाने का मन करेगा. इस में चौड़ी ग्रिल, एल-शेप DRLs के साथ हाई माउंटेड LED हेडलाइट्स और वर्टिकली लगे फॉग लैंप्स दिए गए हैं. बोनट पर एक बड़ा स्कॉर्पियो बैज है, जबकि एक मोटा स्किड प्लेट इसके मजबूत लुक को और बढ़ाता है.
(Photo-X/@Mahindra_Auto)
इसकी डबल-कैब बॉडी में मस्कुलर व्हील आर्च, प्रोटेक्टिव क्लैडिंग, रूफ़ रेल्स और ऑल-टेरेन टायर्स के साथ डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. पीछे की तरफ, सी-शेप एलईडी टेल-लाइट्स और टेलगेट पर महिंद्रा का बड़ा नाम इसकी मजबूत स्टाइलिंग को बनाए रखता है. महिंद्रा कंपनी इस पिकअप को 3 एडिशंस वैली, रीफ़ और ट्रेल में पेश करेगी, जिनमें से हर एक का डिजाइन थीम अलग होगा.
(Photo-X/@Mahindra_Auto)
इंटीरियर और फीचर्स
केबिन का पूरा खुलासा अभी नहीं किया गया है. हालांकि, डैशबोर्ड में एक बड़ा पोर्ट्रेट-स्टाइल टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और जरूरी फ़ंक्शंस के लिए फ़िजिकल कंट्रोल्स दिए गए हैं. इसमें कनेक्टेड-कार टेक्नोलॉजी, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, स्मार्टफ़ोन इंटीग्रेशन और चुनने लायक टेरेन मोड्स जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
(Photo-X/@Mahindra_Auto)
कैसा होगा इंजन?
महिंद्रा ने अभी तक भारत के लिए इंजन की जानकारी कंफर्म नहीं की है. इस पिकअप व्हीकल में स्कॉर्पियो एन वाले 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल हो सकता है, जो क्रमशः 175 हॉर्स पावर और 203 हॉर्स पावर की पावर देंगे. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की भी संभावना है, साथ ही 4-व्हील ड्राइव मिलने की भी उम्मीद है. तकरीबन 19.79 लाख रुपये से कम कीमत वाली स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर उन राइवल्स को टक्कर दे सकती है जिनकी कीमत अभी 25 लाख रुपये से ज्यादा है, जिससे महिंद्रा को भारत के लाइफस्टाइल पिकअप मार्केट में मजबूत एंट्री मिल सकती है.
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
6 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
9 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
11 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines