Mahindra Scorpio Classic: महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने आधिकारिक तौर पर ये पुष्टि की है कि इसी 12 अगस्त को वह नई स्कॉर्पियो क्लासिक को पेश करने जा रही है। आने वाली इस एसयूवी में कई फीचर्स अपडेट किए गए है, तो आइए बात करते है इस नए स्कॉर्पियो क्लासिक के लुक और फीचर्स की…
Mahindra Scorpio Classic: Look And Features
महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी अगस्त महीने की 12 तारीख को नई Mahindra Scorpio Classic को अनवील करने जा रही है। पुरानी Scorpio में कई फीचर्स को अपडेट करके अब कंपनी इसे बिल्कुल नए अवतार में उतारने को तैयार है। आपको ये भी बता दें कि यह कार S3+ और S11 दो वेरिएंट में उपलब्ध होगी। और अगर इस कार की कॉन्फिगरेशन की बात करें तो ये 7 और 9 दो सीटिंग विकल्पों में पेश की जाएगी। Mahindra Scorpio Classic के बाहरी और आंतरिक भाग में कोई ज्यादा परिवर्तन नहीं किया है। आने वाली इस Scorpio क्लासिक में एक नया ग्रिल डिज़ाइन और एक फॉक्स स्किड प्लेट शामिल होगी, और महिंद्रा का नया ‘ट्विन पीक्स’ लोगो भी इसमे दिया जाएगा। स्कॉर्पियो क्लासिक के ट्रिम्स पर 17 इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील लगे मिल सकते है। और इसका बेस वेरिएंट स्टील व्हील से लैस हो सकता है।
स्कॉर्पियो क्लासिक में स्क्रीन के बाईं ओर टच-सेंसिटिव कंट्रोल के साथ बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को लगाया गया है और साथ ही साथ महिंद्रा ने डैशबोर्ड पर सेंटर कंसोल और पियानो ब्लैक इंसर्ट में लकड़ी के ट्रिम इंसर्ट को शामिल किया है। Mahindra Scorpio Classic एक नया गियर लीवर लगा है, जिसे XUV700 और Thar जैसे मॉडलों से लिया है। Scorpio Classic 2.2-लीटर के डीजल इंजन से लैस है और इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से भी जोड़ा गया है।
इस कार की कीमत की कोई भी आधिकारिक पुष्टि कंपनी की ओर से नहीं की गई है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
11 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
13 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
14 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
15 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines