Mahindra Scorpio Classic Vs Mahindra Bolero: महिंद्रा एसयूवी सेगमेंट में कई गाड़ियां ऑफर करती है। कंपनी की दो धाकड़ गाड़ियां है जिनकी लगातार कई सालों से हाई डिमांड है। इनके नाम हैं Mahindra Bolero और या Scorpio Classic. आइए आपको इन गाड़ियों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
Mahindra Scorpio Classic
इस कार में लग्जरी फीचर्स मिलते हैं। कार में 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह कार शुरुआती कीमत 13.25 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में हाई क्लास कार की तरह क्रूज़ कंट्रोल दिया गया है। यह फीचर अचानक टर्न लेने की स्थिति में चारों पहियों में बैलेंस बनाने में मदद करता है। इस फुल साइज एसयूवी कार में जानदार 2.2-लीटर का डीजल इंजन ऑफर किया जाता है। इस कार में ऑटो एयर कंडीशनिंग का फीचर मिलता है।
Mahindra Scorpio Classic
कार के 2 वेरिएंट 5 कलर
Mahindra Scorpio Classic का टॉप मॉडल 17.06 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। खास बात यह है कि इस एसयूवी कार में 7 और 9 सीट दो ऑप्शन अवेलेबल हैं। यात्रियों की सेफ्टी के लिए इस कार मे डुअल फ्रंट एयरबैग, एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर जैसे धाकड़ फीचर्स दिए गए हैं। फिलहाल कंपनी अपनी इस कार को 2 वेरिएंट में ऑफर करती है। कार में जबरदस्त 132 PS की पावर और 300 एनएम का टॉर्क जेनरेट होता है। कार में 6-स्पीड मैनुअल और पांच कलर आते हैं।
Mahindra Bolero
Mahindra Bolero
कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करता है। यह धाकड़ कार 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ आती है। इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) दिया गया है। एबीएस से हादसे के समय चालक को कार को कंट्रोल करने का अधिक समय मिलता है। यह कार शुरुआती कीमत 9.78 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। इस कार में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है। कार में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन आता है।
पावर विंडो और स्टीयरिंग
कार में पावर विंडो और स्टीयरिंग मिलता है। Bolero में रिवर्स पार्किंग सेंसर और USB कनेक्टिविटी मिलती है। कार का टॉप मॉडल 10.79 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कार का दमदकार इंजन 75 PS की हाई पावर देता है। कार में मैनुअल एसी और बड़े टायर साइज मिलते हैं। बाजार में कार के तीन वेरिएंट B4, B6 और B6(O) मिलते हैं। यह 5-सीटर कार 75 PS की पावर और 210 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। मिलता है। कार में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
23 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines