2022 Mahindra Scorpio Classic: महिंद्रा की स्कॉर्पियो की बात करें तो इसे किसी भी पहचान की जरुरत नहीं है। ग्राहकों के बीच महिंद्रा की स्कॉर्पियो काफी लोकप्रिय है। Mahindra कंपनी Scorpio में समय-समय पर अपडेट करती रहती है, जिससे कि ग्राहकों के बीच इसका क्रेज बना रहें।
अब Mahindra ने कई नए बदलाव कर इसे नया नाम Classic दिया है और अपनी अब इस नई स्कॉर्पियो क्लासिक को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले महिंद्रा कंपनी ने नई स्कॉर्पियो-एन को भी लॉन्च किया था। इस एसयूवी से पर्दा उठाने के ठीक एक हफ्ते बाद, महिंद्रा ने स्कॉर्पियो क्लासिक को भी बाजार में उतार दिया है। तो चलिए बात करते है, महिंद्रा की इस नई स्कॉर्पियो क्लासिक की-
अभी पढ़ें – 2022 BMW R 1250 RT: नए अवतार में आई दमदार फीचर्स वाली ये शानदार R 1250 RT बाइक, जानें
2022 Mahindra Scorpio Classic की कीमत
कंपनी ने इस Scorpio Classic एसयूवी की शुरुआती कीमत 11.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी है और इसे दो वेरिएंट में बिक्री के लिए बाजार में उतारा है – एक बेस ‘क्लासिक एस’ वेरिएंट, और दूसरा ‘क्लासिक एस 11’।
वेरिएंट कीमत (Ex-showroom)
Classic S Rs. 11.99 lakh
Classic S11 Rs. 15.49 lakh
2022 Mahindra Scorpio Classic के फीचर्स
इस स्कॉर्पियो क्लासिक को कई बदलाव के साथ बाजार में उतारा है। महिंद्रा के नए ट्विन पीक्स लोगो को फिर से डिजाइन की गई ग्रिल पर दिया हुआ है। और इसके फ्रंट बंपर भी बिल्कुल नए हैं। इतना ही नहीं, SUV में नए फॉग लैंप के साथ-साथ DRLs और LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स भी शामिल किए हैं।
डिजाइन वाले 17 इंच के पहिये और साथ ही नया डुअल टोन लुक स्कॉर्पियो को पहले की तुलना में अधिक प्रीमियम और शानदार बनाता है। इसमें पीछे की तरफ, सिग्नेचर टॉवर एलईडी टेल लैंप दिए हुए हैं।
अभी पढ़ें – Kia EV Charger: भारत में किआ इंडिया का सबसे तेज ईवी चार्जर पेश, जानें डिटेल्स
बेहतर परफॉर्मेंस देने वाली इस गाड़ी के इंजन की बात करें तो इसमें एक ऑल एल्युमिनियम लाइटवेट GEN-2 mHawk इंजन दिया गया है, और यह इंजन 97 kW 132 पीएस का पॉवर और 300 Nm का टार्क देने में सक्षम है।
एक बड़े 9-इंच टचस्क्रीन के साथ-साथ इसमें ड्यूल-टोन ब्लैक थीम इस कार में दी है, जो इसकी लुक को एक बेहतर आयाम देती हैं। इस स्कॉर्पियो क्लासिक में ऑडियो नियंत्रण के साथ लेदर से लिपटे स्टीयरिंग व्हील, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के अलावा पार्ट डिजिटल, पार्ट एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को भी शामिल किया गया हैं। स्कॉर्पियो क्लासिक को 5 कलर्स ऑप्शन्स में उतारा है और ये नेपोली बैक, पर्ल व्हाइट, डीसैट सिल्वर, नया गैलेक्सी ग्रे कलर और रेड रेज हैं।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines