---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

नया आने के बाद भी खत्म नहीं हो रहा Mahindra की इस 4×4 के पुराने वेरिएंट का ‘दबदबा’

Mahindra Scorpio classic में 9 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आता है। कार में 2.2-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। महिंद्रा अपनी इस कार को 7 और 9 दोनों सीट ऑप्शन ऑफर कर रही है, इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।

---विज्ञापन---

Mahindra Scorpio suv cars details in hindi: महिंद्रा की बिग साइज एसयूवी गाड़ियों का बाजार में जलवा है। इसी सेगमेंट में कंपनी की 4×4 धाकड़ कार है Scorpio. बीते साल कंपनी ने इसका नया वेरिंएट Scorpio N पेश किया था। बावजूद इसके कंपनी के पुराने Scorpio classic की हाई डिमांड है। अप्रैल 2024 में इसके 14807 यूनिट्स की सेल हुई है।

---विज्ञापन---

7 और 9 दोनों सीट ऑप्शन अवेलेबल हैं

Mahindra Scorpio classic शुरुआती कीमत 13.58 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। इस स्मार्ट कार में कंपनी 9 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम ऑफर करती है। इस हाई पावर कार में 2.2-लीटर का डीजल इंजन दिया गया। महिंद्रा अपनी इस कार को 7 और 9 दोनों सीट ऑप्शन में ऑफर करती है।

किस महीने कितनी बिकी Scorpio classic

---विज्ञापन---

माह                       संख्या

जनवरी 2024       14,293
फरवरी                 15,051
मार्च                     15,151
अप्रैल                   14,807

---विज्ञापन---

2 वेरिएंट और 5 कलर ऑप्शन आते हैं

Mahindra Scorpio classic में 2 वेरिएंट अवेलेबल हैं, यह कार 5 कलर ऑप्शन में ऑफर की जा रही है। इस कार में 130 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट होता है, जो इस कार को हाई पिकअप देता है। यह कार पहाड़ों और कच्चे रास्तों पर हाई पावर देती है। Scorpio Classic का बाजार में Hyundai Creta, Kia Seltos, Tata Harrier और Tata Safari से मुकाबला होता है।

---विज्ञापन---

Mahindra Scorpio classic में आते हैं जबरदस्त फीचर्स

  • कार में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
  • क्रूज कंट्रोल और रियर सीट पर एसी वेंट
  • एलईडी लाइट और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
  • एडजस्टेबल सीट और 4 व्हील ड्राइव
  • ऑटो एसी और हिल होल्ड असिस्ट
  • कार मे डुअल फ्रंट एयरबैग
  • एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
  • रियर पार्किंग सेंसर

ये भी पढ़ें: सबसे ज्यादा बिक रही Tata की यह कार, हर महीने 2800 लोग खरीद रहे

ये भी पढ़ें: ये है SUV सेगमेंट में सस्ता ऑप्शन, 6 लाख से कम कीमत और 20 Kmpl की माइलेज

First published on: May 28, 2024 04:39 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola