हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

लग्जरी फीचर्स के साथ Mahindra ने XUV700 का नया वेरिएंट किया लॉन्च, कीमत 16.89 लाख रुपये

XUV700 AX5 Select: अगर आप एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जिसमें फीचर्स की भरमार हो तो आपके लिए महिंद्रा ने XUV700 का नया वेरिएंट बाजार में उतारा है। यह मिड वेरिएंट और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 16.89 लाख रुपये रखी गई है।

विज्ञापन

Mahindra XUV700 AX5 Select: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए XUV700 में नया वेरिएंट AX5 Select(AX5) शामिल कर दिया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 16.89 लाख रुपये रखी गई है। इस नए वेरिएंट में कंपनी ने कुछ अच्छे और लग्जरी फीचर्स को शामिल किया है। महिंद्रा के मुताबिक XUV700 का नया AX5 वेरिएंट ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं ऑफर करता है और यह वैल्यू फॉर मनी भी है। यह ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा। आइये जानते हैं कौन-कौन से फीचर्स इसमें शामिल किये गये हैं।

XUV700 AX5 Select में मिलते हैं ये लग्जरी फीचर्स

  • सबसे बड़ा सनरूफ (skyroof)
  • 26.04cm का डिजिटल क्लस्टर
  • नेविगेशन
  • 75+ कनेक्टेड फीचर्स
  • सेफ्टी अलर्ट
  • पुश बटन स्टार्ट
  • वायरलैस एंड्राइड ऑटो और Apple कार प्ले
  • 6 स्पीकर्स
  • 3rd रो में AC की सुविधा
  • फ्लेक्सिबल बूट स्पेस
  • फुल साइज़ व्हील कवर
  • स्पीड सेंसिटिव डोर लॉक

कीमत और वेरिएंट

महिंद्रा XUV 700 AX5 Select को पेट्रोल और डीजल वर्जन में लाया गया है। इसके पेट्रोल मॉडल की कीमत 16.89 लाख रुपये है जबकि डीजल वर्जन की कीमत 17.49 लाख रुपये है। वैसे XUV700 के बेस वेरिएंट (MX) की कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 18.79 लाख रुपये तक जाती है।

इंजन और पावर

महिंद्रा XUV 700 में 2.0 लीटर का पेट्रोल और 2.2 लीटर का डीजल इंजन लगाया है। इसका 2.0 लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल 197bhp की पावर और 380Nm टॉर्क देता है जबकि दूसरा 2.2 लीटर mHawk डीज़ल इंजन, 182bhp की पावर और 450Nm तक का टॉर्क जनरेट करता है।

क्या खरीदना चाहिए XUV700 AX5 Select ?

जिस कीमत और फीचर्स के साथ यह वेरिएंट आया है उसे हम वैल्यू फॉर मनी तो नहीं कह सकते। इस कीमत में आप हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और किआ सेल्टोस के बारे में विचार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Thar के बाद 25,000 रुपये तक महंगी हुई महिंद्रा की ये दो गाड़ियां, जानें कारण

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें