Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 3XO को लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 7.49 लाख रुपए से शुरू होती है। इस नए मॉडल में कई बेस्ट इन क्लास और फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स को शामिल किया है। नए मॉडल को पेट्रोल और डीजल इंजन में उतारा गया है। भारत में इस नई कॉम्पैक्ट एसयूवी का सीधा मुकाबला Tata Nexon, Maruti Brezza, Kia Sonet और Hyundai Venue से होगा।
इंजन और पावर
1.2 L mStallion TGDi इंजन मिलेगा जोकि 96 kW की पावर और 230 Nm का टॉर्क मिलता है। यह मैन्युअल गियरबॉक्स की सुविधा से लैस है और 20.1 km/l की माइलेज ऑफर करता है। इसके अलावा इसमें 6-AT गियरबॉक्स मिलेगा जो 18.2 km/l की माइलेज देगा।
इस नई एसयूवी में 1.2 L mStallion TCMPFi इंजन का भी ऑप्शन भी मिलेगा जो 82 kW की पावर और 200 Nm का टॉर्क मिलता है। यह मैन्युअल गियरबॉक्स की सुविधा से लैस है। यह इंजन 20.1 km/l की माइलेज देता है। और इसका 6 AT गियरबॉक्स 17.96 km/l की माइलेज ऑफर करता है।
इस गाड़ी में डीजल इंजन का भी ऑप्शन दिया है। इसमें 1.5 L Turbo (CRDe) डीजल इंजन लगा है जो 85.8 kW की पावर और 300 Nm टॉर्क से लैस है। इसका मैन्युअल गियरबॉक्स 20.6 km/l की माइलेज और 6 AutoSHIFT+ देता है 21.2 km/l की माइलेज देता है।
फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स
नई XUV 3XO में 80 से ज्यादा एड्रेनॉक्स फीचर्स दिए गये हैं। इसमें 26.03 cm की ट्विन HD स्क्रीन दी गई है और यह एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले को सपोर्ट करता है। सेफ्टी के लिए इसमें लेवल 2 ADAS, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयरबैग्स, सबसे बड़ा सनरूफ और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गये हैं।
यह भी पढ़ें: 3.99 लाख रुपये कीमत, 25km की माइलेज, CNG और इलेक्ट्रिक कारों पर भारी पड़ती है ये कार
संबंधित खबरें
3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 hr agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
20 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
23 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines