छोटे बिजनेस को रफ्तार देने के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपना नया बोलेरो पिक-अप एचडी 1.9 सीएनजी को लॉन्च किया है। यह छोटे कमर्शियल वाहन सेगमेंट में इतार गया गया है। इस मॉडल की कीमत 11.19 लाख (एक्स-शोरूम)रुपये है। इस फीचर-पैक पिकअप में 1.85 टन की सबसे ज़्यादा पेलोड क्षमता दी गई है। आइये जानते हैं, इसके फीचर्स और इंजन के बारे में…
इंजन और पावर
परफॉरमेंस के लिए इसमें 2.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड सीएनजी इंजन लगा है जो 61 kW की पावर और 220 Nm का बेस्ट-इन-क्लास टॉर्क मिलता है, जो भारी भार की स्थिति में भी बढ़िया प्रदर्शन करता है। लंबी दूरी के लिए इसे डिज़ाइन किया गया है। 180-लीटर के टैंक क्षमता के साथ एक सिंगल CNG टैंक दिया है। यह 400 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और पावर स्टीयरिंग से लैस है, जो हैवी ट्रैफिक में इजी राइड ऑफर करता है।
Bolero MaXX Pik-Up HD 1.9 CNG, महिंद्रा का पहला सीएनजी पिकअप है जिसमें iMAXX टेलीमैटिक्स सॉल्यूशन द्वारा संचालित अत्याधुनिक कनेक्टेड टेक्नोलॉजी दी गई है। यह इनोवेटिव सिस्टम वास्तविक समय में वाहन की जानकारी देता है, जिससे परिचालन दक्षता और बेहतर फ्लीट मैनेजमेंट सुनिश्चित होता है। ड्राइवर के आराम को प्राथमिकता देते हुए, पिकअप सभी मौसमों में ड्राइविंग के लिए एयर कंडीशनिंग और हीटिंग सिस्टम, साथ ही एर्गोनोमिक सपोर्ट के लिए ऊंचाई-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट से लैस है। इसके अलावा, D+2 सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन बहुमुखी प्रतिभा को बढ़ाता है, जिससे
इसमें 3050mm लम्बा और विशाल कार्गो बेड दिया है। साथ ही यह वाहन, बड़े भार को आसानी से संभालने के लिए बनाया गया है। यह वाहन मज़बूत 16-इंच टायरों और आगे और पीछे दोनों एक्सल पर टिकाऊ लीफ स्प्रिंग सस्पेंशन से पूरक है, जो विभिन्न इलाकों में असाधारण पकड़ और स्थिरता प्रदान करता है। कंपनी का दावा ही कि यह भारत के परिवहन और लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम की बढ़ती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
यह भी पढ़ें: दोपहिया वाहन चालकों को नहीं देना होगा टोल टैक्स- नितिन गडकरी
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
23 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines