Big Car Discount in June: साल खत्म हुए 5 महीने हो गये हैं लेकिन अभी तक कुछ कार कंपनियों के पास पुराना स्टॉक बचा हुआ है। स्टॉक इतना ज्याद है कि कंपनियों को उसे क्लियर करने के लिए अच्छा-खासा डिस्काउंट देना पड़ रहा है। महिंद्रा के पास MY2023 मॉडल की कुछ इन्वेंट्री बची हुई हैं जिसे क्लियर करने के लिए कंपनी ने सबसे बड़ा डिस्काउंट दिया है। जबकि हुंडई और स्कोडा ने भी डिस्काउंट ऑफर्स पेश किये हैं। लेकिन ध्यान रहे कि डिस्काउंट केवल स्टॉक रहने तक ही है। आइये जानते हैं कि मॉडल पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट।
Hyundai की कारों पर बंपर डिस्काउंट
जून महीने के हुंडई की नई कार खरीदने पर आपको काफी अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। स्टॉक क्लियर करने और बिक्री को बढ़ाने के लिए डिस्काउंट का सहारा लिया जा रहा है। इस महीने में हुंडई की कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue पर आप पूरे 35,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा Hyundai Exter पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। इस गाड़ी की कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है।
ग्रैंड आई 10 नियोस खरीदने पर आप पूरे 48,000 रुपये तक का डिस्काउंट का लाभ आप उठा सकते हैं। प्रीमियम हैचबैक कारों की लिस्ट में हुंडई i20 सबसे बेहतरीन कार के रूप में जानी जाती है। इस समय इस कार पर पूरे 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा इस कार की कीमत 7.04 लाख रुपये से शुरू होती है। कार में 1.2L का पेट्रोल इंजन लगा है।
Skoda Slavia और Kushaq की कीमतें घटी
ग्राहकों को लुभाने के लिए स्कोडा ने अपनी सेडान कार Slavia और मिडसाइज एसयूवी Kushaq की कीमतों में भारी कटौती कर दी है और ये गाड़ियां अब 2.19 लाख रुपये तक सस्ती हो गई है। स्कोडा ने लिमिटेड टाइम के लिए इस ऑफर को पेश किया है। स्कोडा की कारें शानदार जरूर होती हैं लेकिन आफ्टर सेल्स सर्विस के मामले में कंपनी अभी भी ग्राहकों का भरोसा जितने में सफल नहीं हो पाई है। खैर अगर आप स्कोडा की इन दोनों गाड़ियों को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको काफी अच्छा फायदा होगा।
Mahindra की गाड़ियों पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV400 EV पर काफी अच्छा डिस्काउंट दे रही है। इस महीने इस गाड़ी पर पूरे 4.40 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया रहा है। XUV400 EV की कीमत 15.49 लाख रुपये से लेकर 17.49 लाख रुपये तक जाती है। फुल चार्ज होने पर यह गाड़ी 375km तक की रेंज ऑफर करती है और यह दो बैटरी पैक के साथ आती है। डिस्काउंट वेरिएंट के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकता है।
इसके अलावा कंपनी अपनी फ्लैगशिप एसयूवी XUV700 पर पूरे 1.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 2.0 लोटर का टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 6 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। इसमें 2.2 लीटर का टर्बो डीजल इंजन लगा है जो 185hp पावर और 420Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Mahindra XUV700 की कीमत 13.99 लाख रुपये से लेकर 27.14 लाख रुपये तक जाती है।
महिंद्रा स्कार्पियो एन के टॉप मॉडल Z8 (डीजल) पर आप एक लाख रुपये तक बचा सकते हैं। जबकि पेट्रोल मॉडल पर 60,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। स्कार्पियो एन की कीमत 13.60 लाख रुपये से लेकर 24.54 लाख रुपये तक जाती है। इस एसयूवी में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं जिसमें 2.2 लीटर डीजल और 2.0 लीटर पेट्रोल शामिल है। इन सभी डिस्काउंट का फायदा उठाने के लिए जल्दी से शो-रूम से संपर्क करें, क्योंकि डिस्काउंट तब तक है जब तक स्टॉक बचा हुआ है।
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki की ये ड्रीम कार क्यों हुई Fail? जानें 3 बड़े कारण, Thar को दी थी टक्कर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई डिस्काउंट की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए कंपनी अथवा शोरूम से संपर्क करें।
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
5 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
9 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
10 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines