Mahindra Discount: मानसून का मौसम नई कार खरीदने वालों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस महीने (जुलाई 2025)महिंद्रा अपनी पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक कारों पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफ़र कर रही है। यह डिस्काउंट फिलहाल पूरे भारत के लिए है। कंपनी की तरफ से 2.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप महिंद्रा की नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आइये जानते हैं किस मॉडल पर मिल रहा ही कितना ऑफर…
2.50 लाख का डिस्काउंट
इस महीने महिंद्रा की XUV 3XO पर 25,000-50,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट इसके अलग-अलग वेरिएंट पर मिल रहा है। डिस्काउंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलर्स से संपर्क करें। XUV 3XO की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख से 15.79 लाख रुपये तक जाती है।
इसके अलावा अगर आप Bolero एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह गाड़ी भी काफी अच्छे डिस्काउंट पर उपलब्ध है। Bolero की एक्स-शोरूम कीमत 9.81 लाख रुपये से लेकर 10.93 लाख रुपये तक जाती है। बोलेरो एक दमदार और सॉलिड एसयूवी है जो छोटे कस्बों और टाउन में ज्यादा पसंद की जाती है। इस गाड़ी पर 40 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
इसके अलावा Bolero Neo पर भी काफी अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 9.97 लाख रुपये से लेकर 12.18 लाख रुपये तक जाती है। Bolero Neo पर एक लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। इसके N4 वेरिएंट पर 40,000 रुपये और N8 वेरिएंट पर 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है
वहीं सबसे ज्यादा डिस्काउंट N10 R और N10 (O) वेरिएंट पर मिल रहा है । इन दोनों पर एक लाख रुपये तक की बचत की जा सकती। सोर्स के मुताबिक ये सभी डिस्काउंट 31 जुलाई तक ही मान्य रहेगा।
यह भी पढ़ें: Mahindra XUV 3XO REVX खरीदने से पहले जानिए टॉप फीचर्स, क्या ब्रेजा को मिलेगी टक्कर
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
7 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
10 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
12 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines