सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV ला रही है महिंद्रा! टाटा के सामने होगी बड़ी चुनौती

Mahindra भारत में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पर काम कर रही है। कंपनी आगामी मॉडल को XUV400 के नीचे रखेगी, लिहाजा यह कार कीमत के मामले में किफायती होगी।

mahindra xuv 3xo cabin
विज्ञापन

टाटा मोटर्स की EVs की बिक्री पिछले कुछ महीनों से लगातार गिर रही है जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में ग्रोथ देखने को मिल रही है। आने वाले समय में महिंद्रा देश की बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी बनने का सपना देख रही है। फिलहाल कंपनी भारत में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पर काम कर रही है। कंपनी आगामी मॉडल को XUV400 के नीचे रखेगी, लिहाजा यह कार कीमत के मामले में किफायती होगी। हम बात कर रहे हैं  XUV 3XO EV के  बारे मे। लगातार हम आपको इस गाड़ी के बारे में अपडेट दे रहे हैं। माना जा रहा है कि अगले महीने कंपनी इसे लॉन्च कर सकती है। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नए इसमें देखने को मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें: खराब सड़कों के लिये ये हैं सबसे दमदार बाइक्स, कीमत 45990 से शुरू

Advertisment

XUV 3XO EV के संभावित फीचर्स 

नई XUV 3XO EV का डिजाइन ICE मॉडल से मिलता-जुलता जरूर होगा। इसमें नए LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, C-शेप्ड LED DRLs और कनेक्टेड LED टेललैंप देखने को मिलेंगे। इन्हें अलग दिखाने के लिए ट्वीक्ड ग्रिल, नए बंपर और अलग पेंट स्कीम के साथ लाया जाएगा। चार्जिंग पोर्ट गाड़ी के राईट साइड पर होगा। वहीं इसका इंटीरियर ICE के समान होने की उम्मीद है। इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिल सकता है।

कीमत और रेंज

नई XUV 3XO EV में 34.5kWh का बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है, जो XUV400 के बेस वेरिएंट के समान है। यह एक बार चार्ज करने पर लगभग 400 किलोमीटर की रेंज ऑफर कर सकती है।

विज्ञापन

इसमें DC फास्ट चार्जिंग क्षमता, 360-डिग्री कैमरा, हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक से लैस होगी। उम्मीद है नई XUV 3XO EV की कीमत 10 लख रुपये के आस-पास हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ