Mahindra year end discount: दिसंबर का महिना नई कार ख़रीदने के लिए काफी बढ़िया माना जाता है। इस समय कार कम्पनियां अपने स्टॉक को क्लियर करने के लिए बेस्ट डिस्काउंट ऑफर करती हैं। इस समय कार कंपनियां लाखों का डिस्काउंट ग्राहकों को देती हैं। इस महीने महिंद्रा ने भी अपनी गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट ऑफ़र किया है जो सिर्फ 31 दिसंबर तक ही लागू रहेगा। आइये जानते हैं किस मॉडल पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट।
Mahindra XUV400
इस महीने अगर आप महिंद्रा XUV400 को खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इस गाड़ी पर पूरे 3.1 लाख रुपये तक छूट का फायदा उठा सकते हैं। यह डिस्काउंट सिर्फ XUV400 के टॉप-स्पेक EL Pro वेरिएंट पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। Mahindra XUV400 की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 16.74 लाख रुपये से 17.69 लाख रुपये तक है। इसमें 39.4kWh और 34.5kWh का बैटरी पैक दिया गया है। डेली यूज़ के लिए XUV400 एक अच्छा आप्शन है।
Mahindra XUV300
इस माहिने महिंद्रा अपनी XUV300 के टॉप मॉडल W8 डीजल पर 1.80 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। वहीं, इसके W8 पेट्रोल वेरिएंट पर 1.50 लाख रुपये से 1.60 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। इतना ही नहीं, इसके W4 और W6 वेरिएंट्स पर 95,000 रुपये लेकर से 1.34 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि W2 वेरिएंट्स पर 45,000 रुपये तक की छूट है। यह एक जबरदस्त SUV है जो लंबी दूरी के लिए बेस्ट मानी जाती है।
Mahindra Bolero
अगर आप महिंद्रा बोलोरो को दिसंबर में खरीदते हैं तो आप को इस गाड़ी पर 1.50 लाख रुपये तक की बचत होगी, यह बचत इसके टॉप-स्पेक B6 Opt वेरिएंट पर। इसके साथ ही मिड-स्पेक B6 और B4 ट्रिम्स पर 79,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। भारत में महिंद्रा बोलोरो 9.79 लाख रुपये से 10.91 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में आती है। यह गाड़ी छोटे शहरों में खूब पसंद की जाती है।
Mahindra Scorpio
महिंद्रा स्कॉर्पियो भारत में सबसे ज्याद बिकने वाली बिग साइज़ एसयूवी है। इस महीने स्कॉर्पियो क्लासिक पर आप 1.45 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके टॉप-स्पेक S11 वेरिएंट्स पर 95,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इतना ही नहीं स्कॉर्पियो N के मिड-स्पेक Z4 और Z6 वेरिएंट्स पर 70,000 रुपये का डिस्काउंट का फायदा आप उठा सकते हैं। इसके टॉप-स्पेक Z8 वेरिएंट्स पर 30,000 रुपये से लेकर 55,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। महिंद्रा स्कॉर्पियो लंबी दूरी के लिए दमदार गाड़ी है। स्कॉर्पियो की कीमत 13.62 लाख रुपये से शुरू होती है।
Mahindra XUV700
अगर आप महिंद्रा की प्रीमियम एसयूवी XUV700 को इस महीने खरीदने का विचार कर रहे हैं तो जल्दी करें क्योंकि इस पर पूरे 80,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट एंट्री-लेवल MX और मिड-स्पेक AX3 और AX5 वेरिएंट्स पर दिया जा रहा है। XUV700 के टॉप-स्पेक AX7 और ZX7 L वेरिएंट्स पर 30,000 रुपये से लेकर 55,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। XUV700 की कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
Mahindra Bolero Neo
बोलेरो नियो खरीदने पर भी आपको इस महीने काफी अच्छी बचत मिलेगी। Bolero Neo के टॉप वेरिएंट N10 और N10 Opt पर 1.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इतना ही नहीं इसके N8 वेरिएंट पर 1.10 लाख रुपये तक डिस्काउंट तो एंट्री-लेवल N4 वेरिएंट पर 90,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। बोलेरो नियो की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 9.95 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: Maruti Swift-Baleno से भी सस्ती है ये 7 सीटर कार, Ertiga को भी देती ही टक्कर
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
13 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
14 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
17 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines