---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Mahindra की धाकड़ SUV, रेत, पानी और पहाड़ पर सरपट दौड़ेगी, 7 सीट और 17 की माइलेज

Mahindra Bolero Neo में मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है, यह कार टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है। कार के टॉप मॉडल में अलॉय व्हील ऑफर किए जा रहे हैं, यह कार डीजल इंजन में अवेलेबल है।

---विज्ञापन---

Mahindra bolero neo suv car: महिंद्रा अपनी दमदार एसयूवी गाड़ियों के लिए जाना जाता है। कंपनी की अलग-अलग प्राइस रेंज में कई बिग साइज गाड़ियां हैं। इसी सेगमेंट में 10 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस पर महिंद्रा की एक हाई एंड कार है Bolero Neo. इस कार में न्यू जनरेशन फीचर्स और सॉलिड बिल्ड क्वालिटी मिलती है। यह कार 2 व्हील और 4 व्हील दोनों ड्राइव ऑप्शन में अवेलेबल है।

 

---विज्ञापन---

Mahindra Bolero Neo price, Mahindra Bolero Neo mileage,

Mahindra Bolero Neo में 7 सीट और चार वेरिएंट

Mahindra की यह 7 Seater Suv कार है, जिसमें कंपनी 17 kmpl की हाई माइलेज निकलने का दावा करती है। कार में हाई स्पीड के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, यह कार 140 km/h की टॉप स्पीड देती है। कार के टॉप मॉडल में अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलते है। कार में ऑटो एसी और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। कार के फ्रंट में स्टाइलिश ग्रिल मिलता है, यह कार बेहद बोल्ड और मस्कुलर लुक में आती है।

---विज्ञापन---

 

Mahindra Bolero Neo

Mahindra Bolero Neo

---विज्ञापन---

 

Mahindra Bolero Neo में एडवांस सेफ्टी फीचर्स

कार में 160 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस दी गई है, जिससे खराब रास्तों, पहाड़ और रेत पर यह आसानी से निकल जाती है। बता दें ग्राउड क्लीयरेंस कार के प्लेटफॉर्म और जमीन की दूरी को कहते हैं। कार में मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। यह कार रियर पार्किंग सेंसर के साथ आती है, जिससे कार को बैक करना आसान होता है। यह हाई एंड कार है, जिसमें 15 इंच के टायर साइज दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

 

Mahindra Bolero Neo Car Specifications
Price
Rs. 12.09 Lakh onwards
Engine 1493 cc
Safety
1 Star (Global NCAP)
Fuel Type Diesel
Transmission Manual
Seating Capacity 7 Seater

 

---विज्ञापन---

न्यू जनरेशन के लिए कार के छह अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन

कार में 1493cc का हाई पावर डीजल इंजन आता है, जिसमें हाई पिकअप के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कार का बेस मॉडल 9.94 लाख रुपये एक्स शोरूम और और टॉप मॉडल 15.04 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस पर ऑफर किया जा रहा है। कार में रियर आर्मरेस्ट और कम्फर्टेबल लेग स्पेस मिलता है। कंपनी न्यू जनरेशन के लिए कार के छह अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन ऑफर कर रही है। इसमें सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जो दोनों टायरों पर राइडर की अधिक पकड़ देता है। बाजार में Bolero Neo Hyundai Venue, Kia Sonet, Tata Nexon और Maruti Brezza से मुकाबला करती है।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

Mahindra Bolero Neo में मिलते हैं यह तगड़े फीचर्स

  • बड़ी हेडलाइट और लंबी टेललाइट मिलती है।
  • टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट, दोनों से कार कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  • ऐप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो और रिसर एसी वेंट

ये भी पढ़ें: Tata Altroz समेत इन 3 गाड़ियों में मिलते हैं CNG के 2 सिलेंडर, जानें फायदे और इनमें क्या अलग?

ये भी पढ़ें: Hybrid Car कैसे करती है काम? Maruti Swift समेत हाइब्रिड में आने वाली हैं ये 5 गाड़ियां

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 18, 2024 09:36 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola