SUV Cars: कार निर्माता कंपनी Mahindra की एसयूवी सेगमेंट में धाकड़ पकड़ है। इसी कड़ी में कंपनी की हाल ही में लॉन्च हुई Mahindra Bolero Neo बाजार में पहले से मौजूद Hyundai Venue और Tata Nexon को जबरदस्त टक्कर दे रही है।
कंपनी दे रही 15000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर
कंपनी महिंद्रा बोलेरो नियो पर 15000 रुपये तक का डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। यह धाकड़ कार शुरूआती कीमत 9.63 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। इसका टॉप मॉडल 12.14 लाख रुपये एक्स शोरूम है।
1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है
बाजार में फिलहाल इस दमदार कार के चार वेरिएंट N4, N8 N10 और N10 (O) मिलते हैं। यह 7 सीटर SUV कार है। इसमें राइडर को 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। यह बड़ा इंजन 100 PS की पावर और 260 Nm का टॉर्क देता है, जो इसे सिटी की स्मूथ सड़कों के साथ ग्रामीण इलाकों की खराब सड़कों पर भी चलने की पावर देते हैं।
SUV में 7 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
Bolero Neo में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। SUV में 7 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार मे क्रूज़ कंट्रोल, कीलेस एंट्री जैसी फीचर्स लग्जरी कार जैसा फील देते हैं।
यह कार 17.29 kmpl की माइलेज देती है
सेफ्टी के लिए कार में डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रिवर्स असिस्ट के साथ रियर पार्किंग सेंसर और आईएसओफिक्स चाइल्ड माउंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार में 1493 cc का इंजन है। इसमें रियर व्हील ड्राइव है। यह कार 17.29 kmpl की माइलेज देती है।
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
7 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
10 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
12 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines