क्रैश टेस्ट में हुआ महिंद्रा बोलेरो नियो का बुरा हाल! जानें कितनी सेफ है आपके लिए

ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट के अनुसार महिंद्रा बोलेरो नियो ने एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटिगरी में केवल एक स्टार रेटिंग प्राप्त की है जोकि बेहद खराब है।

Crash Test Bolero

Mahindra Bolero Neo: अगर आप महिंद्रा बोलेरो नियो खरीदने जा रहे हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइये। ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में बोलेरो नियो को सबसे खराब रेटिंग मिली है जो आपको बेहद निराश कर सकती है। लाखों लोगों का इस गाड़ी पर पूरा भरोसा है लेकिन इसे महज एक स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। छोटे शहरों से लेकर गांवों तक इसे खूब पसंद किया जाता है। लोग इसे टेक्सी/कैब सर्विस के रूप में भी भरपूर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह गाड़ी तो बिलकुल भी सेफ नहीं है।

महिंद्रा बोलेरो नियो को मिले इतने पॉइंट्स

ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट के अनुसार महिंद्रा बोलेरो नियो ने एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटिगरी में केवल एक स्टार रेटिंग प्राप्त की है जोकि बेहद खराब है। इस गाड़ी को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटिगरी में 34 में 20.26 पॉइंट मिले हैं जबकि चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटिगरी में 49 पॉइंट में 12.71 पॉइंट मिले।

दो एयरबैग्स

महिंद्रा बोलेरो नियो  में दो एयरबैग लगे हैं। इस गाड़ी की एक्स शोरूम प्राइस 9.90 लाख रुपये से लेकर 12.15 लाख रुपये तक है। आपको बता दें कि अभी हाल ही में हाल ही में महिंद्रा ने बोलेरो नियो प्लस मॉडल को भारत में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 11.39 लाख रुपये से लेकर 12.49 लाख रुपये तक है। यह 9 सीटर ऑप्शन में आती है।  सेफ्टी के लिए इसमें चाइल्ड सीट्स, ऑटोमेटिक डोर लॉक, इंजन इमोबिलाइजर डुअल एयरबैग्स,  एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ईबीडी, LED हेडलैंप, फॉग लैम्प्स दिए हुए हैं।

इंजन और पावर

9 सीटर बोलेरो नियो प्लस में 2.2 litre mHawk डीजल इंजन लगा है, यह इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है इसमें रियर व्हील ड्राइव की सुविधा मिलती है रियर व्हील ड्राइव की सुविधा मिलती है। बेहतर माइलेज के लिए इसमें माइक्रो हाइब्रिड टेक्नॉलजी दी गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ