हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Mahindra Bolero Neo Plus SUV लॉन्च से पहले टेस्टिंग के दौरान की गई स्पॉट, जानें कीमत

विज्ञापन
Mahindra Bolero Neo Plus SUV

SUV Cars: Mahindra Bolero Neo Plus SUV टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में टेस्टिंग के दौरान इसे देखा गया। हाल ही में कंपनी ने Mahindra Bolero Neo पेश की थी, जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

रियर साइड में कर्व्ड टेल लैंप्स

अनुमान है कि दिसंबर 2023 से पहले Mahindra अपनी इस धाकड़ कार को बाजार में पेश कर देगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्पॉट की गई इस SUV के रियर साइड में कर्व्ड टेल लैंप्स दिख रहे थे। इसके टेल गेट पर लगे माउंटेड टायर को छिपाया गया था।

और पढ़िए – 250 Kmph की टॉप स्पीड, 3 हजार सीसी का जानदार इंजन, इस बवाल कार की कीमत है 2.39 करोड़

विज्ञापन

2.2-लीटर डीजल इंजन मिलेगा

अनुमान है कि कंपनी की इस धाकड़ एसयूवी में 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है। नई कार में 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। कार का धांसू इंजन 130 bhp की पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। कार में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिल सकता है।

एयरबैग और पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर

फिलहाल कंपनी ने कार की लॉन्च डेट और कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि इसे शुरूआती कीमत 12 लाख एक्स शोरूम में पेश किया जा सकता है। यह कार सात और नौ सीटर विकल्प में मिलेगी। सेफटी के लिए कार में एयरबैग, ABS, पार्किंग सेंसर और EBD जैसे फीचर्स होंगे।

विज्ञापन

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola