250 Kmph की टॉप स्पीड, 3 हजार सीसी का जानदार इंजन, इस बवाल कार की कीमत है 2.39 करोड़

Lexus LC 500H

Lexus LC 500H

विज्ञापन

Lexus LC 500h: लेक्सस ने अपनी धांसू कार Lexus LC 500h का नया वर्जन लॉन्च किया है। यह धाकड़ कार 5 सेकंड में 0 से 100 Kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। इस जबरदस्त कार की कीमत 2.39 करोड़ रुपये है। इस लग्जरी कार में सभी एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

4-सीटर लक्जरी कूपे कार

भारत में Lexus LC 500H के लिमिटेड वेरिएंट को तैयार किया गया है। इस कार में अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट पैनल देखने को मिलेगा। कंपनी की यह 4-सीटर लक्जरी कूपे कार है। इस अपडेटेड वर्जन में नया इंस्ट्रूमेंट पैनल और सेंटर कंसोल का एक नया लेआउट दिया गया है।

विज्ञापन

सेंटर कंसोल में एक स्विच लेआउट

कार में 12.3 इंच की वाइड टच-स्क्रीन डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले की पोजिशन कार के रियर में 86 mm तक है। इस टचस्क्रीन के जरिए राइडर ग्राहक नेचुरल तरीके से इसका यूज कर सकते हैं। इसके सेंटर कंसोल में एक स्विच लेआउट मिलता है, जिसमें स्विच को लोंगिट्यूड लेआउट में सेट किया गया है। इसका उद्देश्य व्हीकल की यूटिलिटी को बेहतर करना है। इसके फ्रंट की डिजाइन काफी बेहतरीन है।

विज्ञापन

कार में 10-स्पीड गियरबॉक्स 

कार में 3D न्यू सुपर ग्लॉस ब्लैक मैटेलिक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इस हाईब्रिड कार में केवल एक वेरिएंट मिलता है। Lexus LC 500h में 3.5 लीटर का Atkinson cycle V6 इंजन मिलता है। यह धाकड़ इंजन 295 की पावर देता है। कार 348 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इसमें 10-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें शॉर्प हेडलैंम्प, शार्प रेक्ड रूफलाइन शॉर्ट स्टबी बूट मिलते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ