Mahindra Bolero Neo Plus: महिंद्रा इंडियन मार्केट में धमाका करने वाला है। जल्द ही वह अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बोलेरो का नया वर्जन Mahindra Bolero Neo Plus बाजार में उतारेगा। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी इस कार के फीचर्स और कीमत के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। लेकिन पिछले कुछ माह में कई मौकों पर सड़क पर इसकी टेस्टिंग होते हुए कार की एक झलक दिखी है।
9 सीटर कार होगी और पावरपुल डीजल इंजन
Mahindra Bolero Neo Plus की सबसे बड़ी खासियत है कि यह लॉन्ग रूट 9 सीटर कार है। इसका व्हीलबेस पुरानी बोलेरो से थोड़ा बड़ा है। हालांकि बाहर से देखने में आप इसके अंदर के साइज का अंदाजा नहीं लगा सकते। लेकिन सफर में आराम व लग्जरी में यह कार इनोवा को भी टक्कर देगी।
2.2L 4-सिलेंडर डीजल इंजन होगा
फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कोई भी जानकारी लीक नहीं की है। वहीं, मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार इसमें 2.2L 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया जा सकता है। जो एक बड़ा इंजन है। जिससे 9 सवारियों और एक भारी बॉडी-ऑन-फ़्रेम वाहन को खींचने में मदद मिलेगी।
और पढ़िए – Yulu ने लॉन्च की दो जबरदस्त इलेक्ट्रिक बाइक, ऐप से कर सकेंगे लॉक और पार्क!
10 लाख होगी शुरूआती कीमत
इसका टर्बो डीजल इंजन वर्जन भी आएगा। बता दें काफी समय से मीडियो रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि महिंद्रा थार का भी लंबा व्हीलबेस वर्जन आने की योजना है। लेकिन इससे पहले Mahindra Bolero Neo Plus इंडियन मार्केट में बिजली गिराने को तैयार है। इस SUV की शुरूआती कीमत 10 लाख एक्स शोरुम होने का अनुमान है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines