Mahindra Bolero Discounts: भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली है। हर बार की तरह इस बार भी कार बाजार में नए मॉडल और डिस्काउंट की बहार आने वाली है। कार कंपनियां अभी से डिस्काउंट और ऑफर्स दे रही हैं। फेस्टिव इजन को ध्यान में रखते हुए अब महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी बोलेरो पर भी जबरदस्त डिस्काउंट पेश किया है जिसका फायदा ग्राहक इस महीने उठा सकते हैं। आइये जानते हैं अगर इस महीने महिंद्रा बोलेरो पर क्या-क्या बेनेफिट्स मिल रहे हैं।
महिंद्रा बोलेरो की कीमत?
महिंद्रा बोलेरो डीजल कार की एक्स-शोरूम प्राइस 9.79 लाख रुपये से शुरू होकर 10.91 लाख रुपये तक जाती है। इसके अलावा महिंद्रा बोलेरो Neo की एक्स-शोरूम प्राइस 9.95 लाख रुपये से शुरू है जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 12.15 लाख रुपये है।
Mahindra Bolero पर डिस्काउंट
महिंद्रा बोलेरो को इस महीने खरीदने पर आपको काफी बेनिफिट्स मिलने वाले हैं। महिंद्रा बोलेरो के डीजल मैनुअल B6 (O) वेरिएंट पर इस महीने पूरे 1.03 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है जिसमें करीब 90,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 30000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
वहीं Bolero के दो और वेरिएंट्स पर भी फायदा मिल रहा है। Bolero के B6 वेरिएंट पर 29,777 रुपये के बेनिफिट्स दिए मिल रहे हैं जबकि B4 वेरिएंट पर 24,300 रुपये का मैक्सिमम डिस्काउंट ऑफर शामिल है। लेकिन ध्यान रहे यह ऑफ़र सिर्फ सितंबर 2024 तक ही लागू रहेगा।
Mahindra Bolero Neo पर कितना डिस्काउंट
Bolero Neo पर इस महीने काफी अच्छे बेनिफिट्स आपको मिलेंगे। बोलेरो के डीजल मैनुअल के N10 और N10 (O) वेरिएंट पर ऑफर दिया जा रहा है। इन वेरिएंट्स पर 1.09 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है जबकि इसके N8 वेरिएंट पर 89,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके N4 की खरीद पर 50,001 रुपये का लाभ उठा सकते हैं ।
इंजन और पावर
महिंद्रा बोलेरो एक बड़ी 7-सीटर एसयूवी है जिसमें आपको स्पेस अच्छा मिल जाता है। यह एक बेहद मजबूत गाड़ी है। खराब रास्तों पर यह जमकर चलती है। इंजन की बात करें तो इस बोलेरो में mHAWK75 पावरफुल इंजन दिया है । यह इंजन 55.9 kW की पावर और 210 Nm का टॉर्क ऑफर करती है। सेफ्टी के लिए इस कार में डुअल एयरबैग्स का फीचर भी दिया गया है।
यह भी पढ़ें: BYD की 7 सीटर इलेक्ट्रिक कार 8 अक्टूबर को होगी लॉन्च, 500km की मिलेगी रेंज
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
5 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
8 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
10 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines