Mahindra ने भारत में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6e और XEV 9e को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों ही INGLO प्लैटफ़ॉर्म पर बेस्ड है। ये नई इलेक्ट्रिक SUV सेफ हैं, फ़ास्ट हैं और हाई रेंज के साथ आती हैं। फीचर्स के मामले में भी ये महंगी लग्जरी कारों को कांटे की टक्कर दे रही हैं। इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी का डिजाइन थोड़ा ओवर जरूर लगता है लेकिन इंटीरियर आपको दीवाना बना देगा। ये दोनों ही दो बैटरी पैक ऑप्शन से लैस हैं। आइए जानते हैं कि Mahindra BE 6e और XEV 9e की कीमत, रेंज और फीचर्स के बारे में।
Mahindra BE 6e XEV 9e की कीमतें
BE 6e की कीमत 18.90 लाख रुपये है और इसकी डिलीवरी फरवरी के अंत या मार्च 2025 की शुरुआत से शुरू होगी। इसके अलावा XEV 9e की कीमत 21.90 लाख रुपये है लेकिन इसमें चार्जर की कीमत शामिल नहीं हैं।
Mahindra XEV 9e and BE 6e: डिजाइन, स्पेस और फीचर्स
नई BE 6e और XEV 9e का डिजाइन स्पोर्टी और स्टाइलिश है, लेकिन ये थोड़ा ओवर भी लगता है। हो सकता है काफी इंडियन फैमिलीज को इन गाड़ियों का डिजाइन पसंद ना आये, पर यूथ को ये दोनों आकर्षित कर सकती हैं। इनमें स्पेस काफी अच्छा दिया है। इसमें 12.3-इंच फ्लोटिंग स्क्रीन दी गई है, जो 30 से ज्यादा प्री-इंस्टॉल किए गए ऐप के साथ MAIA सॉफ्टवेयर चलते हैं।
पुश बटन स्टार्ट, ऑटो हेडलाइट्स, वाइपर, रियर एसी वेंट पैनोरमिक सनरूफ और डॉल्बी एटमॉस के साथ 16-स्पीकर वाला हारमोन कार्डन सिस्टम दिया गया है। सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग, लेवल 2 ADAS सूट, 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स से लैस किया गया है।
Mahindra XEV 9e and BE 6e: बैटरी और रेंज
महिंद्रा BE 6e और XEV 9eको दो बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया गया है, जो 59 kWh यूनिट और एक 79 kWh यूनिट है। फुल चार्ज पर 500+ की रेंज ऑफर करती है। कंपनी का है कि 175 kW DC फ़ास्ट चार्जर के साथ बैटरी केवल 20 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज होती है। महिंद्रा इनकी बैटरी पैक पर लाइफटाइम वारंटी दे रहा है।
यह भी पढ़ें: 550 Km की रेंज, ADAS सेफ्टी फीचर्स, नए अंदाज में आ रही है Tata Sierra EV
संबंधित खबरें
नई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिलें धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
11 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
15 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
20 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
22 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines