Mahindra BE 6 formula e for kids: महिंद्रा हमेशा अपने कस्टमर्स को कुछ नया देकर हैरान करती रही है और कार लवर्स के लिए हमेशा पसंदीदा कंपनी रही है और इस वजह से इस बार कंपनी ने कुछ अगल और अच्छा करने की सोच में बच्चों के दिलों को भी जीतने की तैयारी की है. महिंद्रा ने अपनी नई BE 6 Formula E Edition कार के साथ उसी की मिनी वर्जन भी लॉन्च किया है, जो बच्चों के लिए है. जो बिल्कुल BE 6 कार जैसी दिखती है और छोटे बच्चों को खूब पंसद आएगी.
XEV 9S के साथ बच्चों के लिए सरप्राइज
BE 6 Formula E Edition के अलावा महिंद्रा ने XEV 9S को भी पेश किया है. इससे साफ होता है कि कंपनी सिर्फ बड़ी कारों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के लिए भी खास और इंट्रस्टिंग प्रोडक्ट्स बनाने पर फोकस कर रही है. बता दें ये नई बच्चों की राइड-ऑन कार उसी स्पोर्टी अंदाज में तैयार की गई है, जिसमें असली BE 6 Formula E Edition कार आई है.
असली कार जैसा लुक और स्टाइल
इस राइड-ऑन कार की सबसे बड़ी खासियत इसका सेम लुक है. यह दिखने में बिल्कुल BE 6 Formula E Edition जैसी लगती है. आगे और पीछे LED लाइट्स दी हैं, जो इसे और ज्यादा रियल और ऑथेंटिक लुक देती हैं. इसे देखकर बच्चे खुद को किसी रेस कार ड्राइवर से कम नहीं समझेंगे.
खुलने वाले दरवाजे और स्मार्ट केबिन
इस छोटी कार के दरवाजे भी खुलते हैं, जिससे बच्चों को अंदर बैठने में आसानी होती है. इसके केबिन में बच्चों के लिए नकली इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो असली कार जैसा फील कराता है. छोटे बच्चों के लिए ये एक्सपीरियंस मजेदार होने वाला है.
म्यूजिक सिस्टम से बढ़ेगा मजा
इस राइड-ऑन कार में म्यूजिक सिस्टम भी है, जिसे ब्लूटूथ से कनेक्ट कर सकते हैं. यानी बच्चे अपनी पसंद के गाने सुनते हुए ड्राइविंग का मजा ले सकते हैं. इससे उनकी राइड और भी ज्यादा मजेदार बन जाती है.
आरामदायक सीट और सेफ्टी फीचर्स
कार में एक सीट दी गई है, जो बच्चे के लिए आरामदायक है. सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है, इसके लिए इसमें सीट बेल्ट दी गई है, ताकि खेल-खेल में बच्चा सुरक्षित भी रहे.
कैसे काम करती है ये कार
ये कार इलेक्ट्रिक मोटर से चलती है, जिसे एक छोटी रिचार्जेबल बैटरी से पावर दी जाती है. बच्चा खुद इसे चला सकता है और अगर माता-पिता चाहें तो रिमोट कंट्रोल से भी कार को कंट्रोल कर सकते हैं. यानी बच्चे के साथ-साथ बड़ों की चिंता भी कम हो जाएगी.
कीमत और डिलीवरी कब
इस खास कार की कीमत 18,000 है और कंपनी के मुताबिक इसकी डिलीवरी अगले साल से शुरू होगी. तो अगर आप अपने बच्चे को एक अलग और यादगार गिफ्ट देना चाहते हैं, तो यह राइड-ऑन कार एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Mahindra XEV 9S: 500KM रेंज वाली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च, 20 मिनट में हो जाएगी चार्ज, इतनी है कीमत
नोट- यह राइड-ऑन कार केवल बच्चों के मनोरंजन और निजी स्थान (घर, गार्डन, सोसायटी परिसर या सुरक्षित जोन) में उपयोग के लिए बनाई गई है. इसे सार्वजनिक सड़क, हाईवे या ट्रैफिक वाले इलाकों में चलाने की अनुमति नहीं है. भारत में 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति का किसी भी मोटर वाहन को सड़क पर चलाना कानूनन अपराध है और इसके लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है. यह वाहन वास्तविक परिवहन साधन नहीं है बल्कि एक खिलौना है.
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
5 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
9 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines