Mahindra BE.05: भारत में इलेक्ट्रिक कार बाजार में नए मॉडल्स की एंट्री तेज होने लगी है। हाल ही में टाटा मोटर्स ने अपनी कर्व इलेक्ट्रिक कूपे को भारत में लांच किया था, जिसे डिजाइन और फीचर्स की वजह से पसंद किया गया, लेकिन अब ओवर प्राइस के चलते मामला ठंडा पड़ता नज़र आ रहा है। ऐसे में देश की भरोसेमंद कार निर्माता कंपनी महिंद्रा अपने नए इलेक्ट्रिक ओनली सब-ब्रांड BE के तहत कई ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल पर तेजी से काम कर रही है।
कंपनी आने वाले सालों में BE.05, XUV.e8 और XUV.e9 जैसे मॉडल को कार बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी का पहला मॉडल BE.05 बैकग्राउंड-अप होगा। फिलहाल इसकी फाइनल टेस्टिंग चल रही है। कई बार इसे टेस्टिंग के दौरान देखा भी जा चुका है। अभी हाल ही में यह मॉडल एक बार फिर स्पॉट हुआ है और इस बार इसके इंटीरियर की जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं कि इसमें क्या कुछ होने वाला है?
मॉडल इंटीरियर, एडवांस्ड स्टीयरिंग व्हील
महिंद्रा की आगामी BE.05 के स्टीयरिंग व्हील का डिजाइन टाटा कर्व ईवी से काफी मिलता-जुलता है। इसमें ऑक्टा गन सेफ के साथ ट्विन स्पोक लुक दिया गया है। इसके अलावा स्टीयरिंग व्हील के बीच में BE का LOGO देखने को मिलता है। इतना ही नहीं, नए मॉडल के दोनों तरफ इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट पैनल कंट्रोल के लिए बटन दिए गए हैं। स्टीयरिंग व्हील का ऐसा डिजाइन अब दूसरी कार कम्पनियां भी अपना सकती हैं।
XUV700 की तरह मिलेगा इंफोटेनमेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई BE.05 में XUV700 के जैसा ही इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट पैनल देखने को मिल सकता है। साथ ही कनेक्टेड डिस्प्ले सेटअप देखने को मिलेगा। इसमें नया UI देखने सेटअप मिलेगा, जो इसे अलग बनाएगा और यही महिंद्रा की आगामी इलेक्ट्रिक SUV में भी देखने को मिल सकता है।
जबरदस्त होगा स्पेस
बताया जा रहा है कि नई Mahindra BE.05 में स्पेस की कोई कमी नहीं रहने वाली है। इसमें 5 लोग बड़े आराम से बैठ सकते हैं। फीचर्स की कमी देखने को नहीं मिलेगी। पैसेंजर्स की सुविधा के लिए फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। वेंटिलेटेडड सीट्स से लेकर रियर AC वेंट और बेस्ट इन क्लास स्पेस देखने को मिल सकता है।
कब होगी लॉन्च!
महिंद्रा BE.05 को इस साल लॉन्च नहीं किया जाएगा, बल्कि इसे अगले साल 2025 की दूसरी छमाही में पेश किया जा सकता है, लेकिन उससे ठीक पहले इसे ऑटो एक्सपो में दिखाया जा सकता है। भारत में लॉन्च होने के बाद इसका सीधा टाटा कर्व ईवी, अपडेट MG ZS EV और BYD ATTO 3 3 से होगा।
image credit: Automobile With Bruce
यह भी पढ़ें: नए TVS Jupiter समेत ये स्कूटर भी बन सकते हैं आपकी पसंद! कीमत आपके बजट में
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 hr agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
5 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines