इस महीने Mahindra XUV 700 खरीदने का शानदार है। कंपनी ने इसके पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर 45,000 रुपये से लेकर 75,000 रुपये तक की कमी कर दी है। 31 मार्च तक आप इस डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं क्योंकि एक अप्रैल से कीमतों में इजाफा हो जायेगा। ऐसे में अगर आप XUV 700 को खरीदने की सोच रहे हैं तो यह सही मौका है इस कार पर अच्छे पैसे बचाने का XUV 700 में आपको पेट्रोल और डीजल का ऑप्शन मिलेगा। आपको बता दें कि महिंद्रा XUV700 के टर्बो–पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स पर यह डिस्काउंट दिया जा रहा है, जो हाई–स्पेक AX7 और AX7 L ट्रिम्स पर है। लेकिन इसके लो–स्पेक वेरिएंट की कीमतों पर किसी तरह का डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
Mahindra XUV700 के फीचर्स
महिंद्रा XUV700 में कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स के रूप में सात एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और 360 डिग्री कैमरा दिया जाता है। इसमें लेवल–2 एडवांस्ड ड्राइवर–असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) का सेट भी मिलता है, जिसमें लेन–कीपिंग असिस्ट और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल है।
इसे अलावा इसमें 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10.25 इंच का टचस्क्रीन, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 12-स्पीकर का साउंड सिस्टम, ड्यूल–ज़ोन ऑटो एसी, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 6-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट भी मिलती है।
टाटा की कारों पर 75,000 रुपये तक का डिस्काउंट
इस महीने टाटा मोटर्स ने अपनी अपनी गाड़ियों पर 75,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया है। इस महीने Tata Harrier और Safari पर 75,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दने कि टाटा के कुछ डीलर्स के पास अभी भी सफारी और हैरियर का पुराना स्टॉक (MY2024) बचा हुआ है, जिसे क्लियर करने के लिए डिस्काउंट दिया जा रहा है। जबकि 2025 मॉडल पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
इस डिस्काउंट में कैश ऑफर, एक्सचेंज और स्क्रैपेज बोनस शामिल हैं।इसके अलावा टियागो पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है जबकि Altroz पर 1.35 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है इसके अलावा टाटा कर्व पर 30,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। ये अभी डिस्काउंट 2024 मॉडल पर हैं.. ऑफर्स की ज्यादा जानकारी के लिए टाटा डीलर्स से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें: सेफ्टी में लोहा मनवाने वाली टाटा की ये SUV फिर होगी लॉन्च, इतनी होगी कीमत
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
13 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
15 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
16 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
18 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines