हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Thar समेत महिंद्रा अपनी इन धाकड़ गाड़ियों पर दे रहा बंपर डिस्काउंट, 80 हजार रुपये तक बचेंगे

विज्ञापन
फाइल फोटो

Mahendra Thar: महिंद्रा अपनी दमदार एसयूवी कारों पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। कंपनी अपनी सबसे पॉपुलर कार Mahendra Thar, marazzo, bolero और XUV 300 पर डिस्काउंट दे रहा है। महिंद्रा थार पर 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। यह ऑफर 31 जुलाई तक ही लागू है।

महिंद्रा मराजो पर 73,000 रुपये तक का डिस्काउंट

जानकारी के अनुसार कंपनी अपनी दमदार एमपीवी महिंद्रा मराजो पर 73,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इस कार के M2 वैरियंट पर 58,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, M4+ वैरियंट 36,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है।

बोलेरो पर 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट

महिंद्रा बोलेरो पर 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके B4 ट्रिम पर 37,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा महिंद्रा XUV300 पर 55,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके गाड़ी के T-GDi वैरियंट पर 20,000 रुपये की छूट मिलती है।

विज्ञापन

एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा 

इस छूट कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। बता दें Mahindra Thar RWD की शुरूआती कीमत 10 लाख रुपये एक्स शोरुम है। इसका पेट्रोल इंजन 150 BHP की क्षमता रखता है और 320 Nm टॉर्क जेनरेट करता है।

थार में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

थार में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों मिलता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक लॉकिंग डिफरेंशियल, रोल-ओवर मिटिगेशन के साथ ईएसपी, रियर-व्हील ड्राइव वैरिएंट, हिल होल्ड, हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। इसमें 16-इंच स्टील ऑल और 18-इंच अलॉय व्हील हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola