Maruti Suzuki Jimny: मारुति सुजुकी Jimny भले ही भारत में उतनी बड़ी हिट नहीं रही हो लेकिन यह एक बेहतरीन एसयूवी है। इसकी खराब बिक्री के पीछे इसका कॉम्पैक्ट साइज और जरूरत से ज्यादा कीमत का होना है। अगर कंपनी इसका 4X2 मॉडल लॉन्च करके इसके कम कीमत में उतार दे तो इसके हिट होने के पूरे चांस है। खैर, 5 डोर Jimny अब जापान में लॉन्च होने वाली है। लेकिन बड़ी बात ये है कि जापान में मेड इन इंडिया मॉडल बिकेगा। भारत में भी Jimny का 5 डोर वेरिएंट सेल किया जाता है।
Jimny NOMADE नाम से होगी लॉन्च
रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान में 5 डोर Jimny को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। भारत में 5 डोर Jimny की ही बिक्री होती है। मारुति Jimny को जापान में ‘NOMADE’ के नाम से पेश किया जा सकता है। जापान में जो Jimny लॉन्च होगी उसकी कुछ तस्वीर यहां शेयर की रही हैं। तस्वीरों में Jimny रेज एंड ब्लैक ड्यूल टोन पेंट स्कीम के साथ नजर आ रही है। फोटो में कार में ब्लैक रूफ के साथ फ्रंट में NOMADE प्लेट नजर आ रही है। आपको बता दें Maruti ने Jimny से पहले Fronx को भी जापान में पिछले साल लॉन्च किया था।
इंजन और पावर
इंजन की बात करें तो Jimny में 1.5 लीटर, 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन में आता है। इसका इंजन 105bhp की पावर और 134Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Jimny की माइलेज को लेकर दावा है कि इसका मैनुअल वर्जन 16.94 Kmpl और ऑटोमेटिक मॉडल 16.39kmpl का माइलेज देता है।
Jimny के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Jimny में 9.0 इंच का स्मार्ट प्ले प्रो प्लस इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है जो वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इस गाड़ी में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमेटिक LED हेडलैम्प्स, कीलेस एंट्री जैसे एक्सक्लूसिव फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और हिल होल्ड असिस्ट और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। Jimny में AllGrip Pro 4WD सिस्टम दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Budget 2025: ऑटो सेक्टर के लिए बजट में क्या होगा खास? जानें विस्तार से
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
9 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines