---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

65 लाख में मिल रही 1.3 करोड़ वाली लग्जरी SUV, इंडिया में Mahendra Singh Dhoni के पास यह कार

Luxury cars price half in Dubai: Rolls Royce Phantom VIII हाई क्लास एलीट कार है। दुबई में यह कार 4.6 करोड़ रुपये में मिलती है।

---विज्ञापन---

Luxury cars price half in Dubai: भारत के मुकाबले दुबई में लग्जरी गाड़ियां कम कीमत पर मिलती हैं। दरअसल, इंडिया में कारों पर टैक्स ज्यादा है, जिस कारण से इनकी कीमत यहां अधिक पड़ती है। जैसे की इंडियन पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास Jeep Grand Cherokee TrackHawk लग्जरी एसयूवी है। इस कार की कीमत इंडिया में 1.3 करोड़ है जबकि दुबई में यह 65 लाख रुपये में मिलती है।

290 kmph की टॉप स्पीड

Jeep की यह दमदार एसयूवी 6.2-लीटर पावरफुल इंजन के साथ आती है। इसमें 707 Bhp की पावर और 875 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। यह कार महज 3.62 सेकंड में 0 से 100 km/h तक की स्पीड पकड़ लेती है। कार 290 kmph की टॉप स्पीड देती है। कार में 8 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसमें 4 व्हील ड्राइव मिलता है।

---विज्ञापन---

Jeep Grand Cherokee TrackHawk

Jeep Grand Cherokee TrackHawk

---विज्ञापन---

Mercedes-Maybach GLS600

इस कार की प्राइस इंडिया में 2.9 करोड़ रुपये है जबकि दुबई में यह 2.1 करोड़ रुपये में मिलती है। Deepika Padukone और Ranveer Singh के पास यह कार है। Maybach GLS 600 सुपर लग्जरी कार है जिसमें 4.0-लीटर का हाई पावर V8 इंजन मिलता है। यह कार 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ आती है। कार में 557 PS की पावर और 730 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट होता है।

Land Rover Range Rover

---विज्ञापन---

Land Rover Range Rover

Rolls Royce Phantom VIII

यह हाई क्लास एलीट कार है। इंडिया में यह कार 9.8 करोड़ की आती है। वहीं, दुबई में यह कार 4.6 करोड़ रुपये में मिलती है। इंडिया में Mukesh Ambani और Adar Poonawalla के पास यह कार है। Phantom VIII में 6.75-लीटर ट्वीन टर्बों चार्ज इंजन मिलता है। यह V12 इंजन है। यह धाकड़ कार सड़क पर 563 Bhp की पावर और 900 Nm का टॉर्क देती है।

---विज्ञापन---

Land Rover Range Rover

यह बिग साइज कार इंडिया में 1.64 करोड़ की आती है। जबकि दुबई में इसकी कीमत 1.12 करोड़ रुपये पड़ती है। अभिनेत्री Nimrat Kaur के पास यह कार है। इसमें प्रोजेक्टर LED लाइट, LED DRLs और प्रिमियम बंपर डिजाइन मिलता है।

First published on: Oct 15, 2023 09:28 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola