Low Cost CNG Cars: देश में CNG कारों के ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह एक ऐसा सेगमेंट है जो सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। जो लोग रोजाना अपनी कार से ऑफिस जाते हैं और करीब 30 किलोमीटर या इससे भी ज्यादा की दूरी तय करते हैं उनके लिए सीएनजी कारें काफी किफायती साबित होती हैं और पेट्रोल से चलने वाली कारों की तुलना में इनका महीने का खर्च भी काफी कम आता है। अगर आप कम कीमत में एक किफायती सीएनजी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपको कुछ अच्छे ऑप्शन की जानकारी आपको यहां दे रहे हैं।
Tata Tiago iCNG
- माइलेज: 26.49 km/kg
टाटा टियागो CNG एक मजबूत कार है। इसे आप पेट्रोल और CNG दोनों में खरीद सकते हैं। इसमें 1.2 लीटर का इंजन लगा है जो CNG मोड पर 73hp की पावर और 95Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया गया है। यह कार 26.49km/kg की माइलेज ऑफर करती है। कार की कीमत 6.64 लाख रुपये से शुरू होती है।
Hyundai Grand i10 NIOS
- माइलेज: 27 km/kg
अगर आपके पास बजट का इशू नहीं है तो आप हुंडई ग्रैंड i10 नियोस के बारे में विचार कर सकते हैं। इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा जरूर है लेकिन जो कम्फर्ट (Comfort ) आपको इसमें मिलता है वो किसी अन्य हैचबैक कार में नहीं मिलेगा। लंबी दूरी के लिए इसे बेस्ट हैचबैक कार फिलहाल मौजूद नहीं है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन (Kappa Dual VTVT )लगा है। CNG मोड पर यह 27 km/kg की माइलेज ऑफर करती है। कार की कीमत 7.68 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Suzuki Wagon-R CNG
- माइलेज: 34.05km/kg
मारुति सुजुकी वैगन-आर एक भरोसेमंद कार है। इसमें स्पेस आपको बढ़िया मिल जाता है। इस कार के 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है। यह कार CNG में भी मौजूद है और 34.43 km/kg की माइलेज देने का वादा करती है। सेफ्टी के लिए कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स मिलते हैं। कार की कीमत 6.44 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Suzuki Celerio CNG
- माइलेज: 34.43 km/kg
मारुति Celerio का डिजाइन आपको पसंद आएगा है। यह पेट्रोल के साथ CNG में भी मौजूद है। CNG मोड पर यह कार 34.43 km/kg की माइलेज का वादा करती है। Celerio CNG की कीमत 6.73 लाख रुपये है। इसमें भी बढ़िया स्पेस मिलता है और इसका इंजन भी बढ़िया परफॉरमेंस देता है। इस कार में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है। कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स की सुविधा मिलती है।
Maruti ALto K10 CNG
- माइलेज: 33.85 km/kg
मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 छोटी फैमिली के लिए अच्छी कार है। इस कार में 1.0L का जबरदस्त पेट्रोल इंजन लगा है। यह कार CNG में भी मौजूद है और 33.85 km/kg की माइलेज देने का वादा करती है। इस कार में 5 लोगों के बैठने की जगह है। सेफ्टी के लिए कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स मिलते हैं। इसकी कीमत 5.96 लाख रुपये से शुरू होती है।
Note: इस समय दिल्ली में CNG की कीमत 74.02 रुपये प्रति किलोग्राम है।
यह भी पढ़ें: Mahindra XUV 3XO में नहीं मिलते ये 5 जरूरी फीचर्स, खरीदने से पहले जरूर करें चेक
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
7 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
11 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
13 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines