LML Star Electric Scooter: इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी एलएमएल भारतीय बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहा है। लॉन्च से पहले, ईवी निर्माता ने घोषणा की है कि वह अपने अपकमिंग मॉडलों के लिए तैयार होने के लिए पूरे भारत में 50 डीलरशिप स्थापित करेगी।
LML Star Electric Scooter: कब होगा लॉन्च?
ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान, एलएमएल ने खुलासा किया था कि स्टार इलेक्ट्रिक स्कूटर उसका पहला मॉडल होगा। कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च करने की भी बात कही है। इसके लिए एलएमएल ने बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है।
एलएमएल ने अपने अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर को Auto Expo 2023 में शोकेस किया था। कंपनी ने इस स्कूटर को ‘मिड-मैक्सी स्कूटर’ कहा है। इलेक्ट्रिक स्कूटर रेड एक्सेंट्स के साथ ब्लैक एंड व्हाइट के डुअल-टोन थीम के साथ काफी फ्यूचरिस्टिक दिखता है। इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स दिए जाएंगे। स्कूटर 360 डिग्री कैमरा, हैप्टिक फीडबैक और एलईडी लाइटिंग के साथ आएगा।
ये भी पढ़ेंः नए लुक और डिजाइन के साथ Bajaj Pulsar 220F का अपडेटेड वर्जन लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स
धांसू फीचर्स से होगा लैस
एलएमएल स्टार को कई धांसू फीचर्स से लैस होगा। इसमें फ्रंट एप्रन के ठीक पीछे कस्टमाइजेबल स्क्रीन है। यह वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग और एक डिजिटल स्क्रीन भी पेश करेगा। इसके अलावा इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स मोड और ABS होंगे। इलेक्ट्रिक स्कूटर सीट के नीचे अच्छा स्टोरेज भी प्रदान करेगा जबकि रिमूवेबल बैटरी पैक फुटबोर्ड में रखा जाएगा जो गुरुत्वाकर्षण के केंद्र को कम करने में मदद करता है।
हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसमें दी जाने वाली बैटरी का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में इसकी रेंज को लेकर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि एलएमएल आने वाले इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी और रेंज का खुलासा कर सकती है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines