दादा के जमाने की फॉर्मूला-वन रेस कार अब नए इलेक्ट्रिक अवतार में होगी लॉन्च

Ligier Myli price, Ligier Myli mileage, auto news, ev cars

फाइल फोटो

विज्ञापन

Ligier Myli: सत्तर के दशक में कभी फॉर्मूला-वन रेस से जुड़ा ब्रांड Le Mens अब इंडिया में इलेक्ट्रिक कार लेकर आने वाला है। इसकी मिनी कार Ligier Myli को भारत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।

यह कार ग्लोबल मार्केट में कुल चार वैरिएंट्स में आती है

फिलहाल यह कार ग्लोबल मार्केट में कुल चार वैरिएंट्स में आती है। बता दें हाल ही में MG Motor ने अपनी सबसे छोटी किफायती इलेक्ट्रिक कार MG Comet को लॉन्च किया था। वहीं, लोग इस सेगमेंट में लंबे समय से टाटा की नैनो का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisment
Ligier Myli price, Ligier Myli  mileage, auto news, ev cars

फाइल फोटो

दो दरवाजों वाली छोटी इलेक्ट्रिक कार

फ्रांस कार निर्माता कंपनी Le Mens कंपनी की यह दो दरवाजों वाली छोटी इलेक्ट्रिक कार हैं। टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। जानकारी के अनुसार इस माइक्रो इलेक्ट्रिक एसयूवी को कंपनी भारत में कब लॉन्च करेगी। फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि कार को दिसंबर 2023 तक पेश कर दिया जाए।

कार की लंबाई महज 2960 मिमी है

कार की लंबाई महज 2960 मिमी है और इसमें 15 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। कार में डिस्क ब्रेक के साथ तीन अलग-अलग बैटरी पैक 4.14 kWh, 8.28 kWh और 12.42 kWh मिलते हैं। इन बैटरी पैक की ड्राइविंग रेंज 63 किमी, 123 किमी और 192 किमी तक की है।

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक मोटर की पावर 41bhp

कार का कुल वजन 460 किलोग्राम है। जबकि हाल ही में लॉन्च हुई MG Comet सिंगल चार्ज में 230 किलोमीटर तक चलती है। Ligier Myli का भारत में MG Comet से मुकाबला होगा। बता दें MG Comet EV में 17.3kWh की क्षमता का बैटरी पैक मिलता है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 41bhp की पावर और 110Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ