Liger X: इंडियन टू व्हीलर बाजार में इलेट्रिक स्कूटरों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इसी सेगमेंट में मुंबई बेस्ड कंपनी Liger Mobility अपना ईवी स्कूटर लेकर आने वाली है। कंपनी Liger X और Liger X+ दो वेरिएंट पेश करेगी। X Plus सिंगल चार्ज पर 125 Km की मैक्सिमम ड्राइविंग रेंज देगा। इसमें सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक मिलेगा।
80 kmph तक की टॉप स्पीड
अनुमान है कि यह स्कूटर शुरुआती कीमत 90000 हजार रुपये में पेश किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत और डिलीवरी डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन दोनों स्कूटरों में न्यू जेनरेश धांसू स्टाइल मिलेगा। Liger X 65kmph और X Plus 80 kmph तक की टॉप स्पीड देगा।
Liger X ev scooter
फुल चार्ज होने पर 125 Km तक चलेगा
Liger X+ में 150 kg तक लोड क्षमता होगी। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 125 Km तक चलेगा। वहीं, Liger X में मैक्सिमम 80 km तक की ड्राइविंग रेंज होगी। इन e-scooters में 4G कनेक्टिविटी और GPS मिलेगा। इसमें अलग डिजाइन की लाइट मिलेगी। स्कूटर में बड़े टायर साइज के साथ अलॉय व्हील दिए गए हैं।
स्कूटर में लाइव लोकेशन का पता चलेगा
Liger X में फ्यूचरिस्टिक स्कूटर में लाइव लोकेशन, राइड हिस्ट्री, बैटरी पैक एसओसी का फीचर मिलेगा। वहीं, Liger X+ में फोन कॉल और मैसेज अलर्ट के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और प्रीमियम टीएफटी कंसोल दिया जा सकता है। इस जबरदस्त स्कूटर में LCD डिस्प्ले, रिवर्स मोड का ऑप्शन मिलेगा। इसमें लिक्विड कूल्ड बैटरी मिलेगी, जिससे यह स्कूटर लॉन्ग रूट पर हाई परफॉमेंस देगी।
12 कलर ऑप्शन
बाजार में इसका मुकाबला Ola S1 Pro से होगा। यह शुरुआती कीमत 1.47 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। स्कूटर में एक बार चार्ज करने पर 181 km तक की रेंज मिलेगी है। इसमें अलग-अलग 12 कलर ऑप्शन मिलते हैं। स्कूटर में LED लाइट सिस्टम, 7-इंजच की टच स्क्रीन TFT डिस्प्ले दिया गया है।
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
19 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
21 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
23 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines