EV Battery life: इलेक्ट्रिक वाहन अब पहले से ज्याद किफायती आने लगे है। 10 लाख एक भीतर आपको एक बेसिक इलेक्ट्रिक कार आसानी से मिल जाएगी। जिस तरह पेट्रोल और डीजल कारों के बारे में सब जानते हैं कि 10 से 15 साल तक इनका कुछ नहीं बिगड़ता, अगर सही तरीके से इन गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाए। ठीक उसी तरह इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ भी है। एक EV की बैटरी लाइफ कितनी होती है ? और यह कितने साल तक आपका साथ निभा सकती है ? यह जानना बेहद जरूरी है। इतना ही नहीं कैसे आप बैटरी को बेहतर बना सकते है? इन्हीं सब बातों की जानकारी आपको इस रिपोर्ट में मिलेगी।
अगर आप रोजाना कार से 50 किलोमीटर या इससे ज्यादा की दूरी तय करते हैं तो अब आपको EV लेने की जरूरत है। आजकल एक बेसिक एंट्री लेवल कार 200 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। समय बाजार में 500 किलोमीटर तक की रेंज वाली EV आ चुकी हैं जो आराम से आपके बजट में भी फिट हो जाती हैं। लेकिन अभी भी सवाल वही है कि आखिर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी की बैटरी लाइफ आखिर कितनी होती है? इस सवाल का जवाब आपको यहां दिया जा रहा है..
इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी लाइफ कितनी होती है ?
बैटरी की लाइफ, इस बात पर भी निर्भर करती है कि इलेक्ट्रिक वाहन में किस क्वालिटी के सेल लगे हैं। एक अच्छी क्वालिटी की बैटरी करीब 2000 सायकल तक चल सकती है। उदाहरण के लिए, अगर आप अपनी गाड़ी को 10% से लेकर 55%तक चार्ज करते हैं और फिर आप उसे फिर 10% तक डिस्चार्ज करते हैं तो इसे हाफ सायकल माना जाता है।
वहीं, अगर बैटरी की लाइफ उसे बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाले रॉम टेरियल की क्वालिटी पर काफी डिपेंड करती है। वहीं, जैसे जैसे बैटरी पुरानी होती जाती है वैसे वैसे उसकी रेंज भी कम होने लगती है। हर इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी के रेंज में 5 से 10% तक की गिरावट देखी जा सकती है। वहीं एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि एक अच्छी क्वालिटी की बैटरी लाइफ करीब 7-8 साल होती है।
ऐसे बढ़ेगी बैटरी की लाइफ?
अगर आप इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल करते है और चाहते हैं कि बैटरी लाइफ बेहतर हो तो, तो आपको गाड़ी को 20%-80% के बीच ही चार्ज करें। बैटरी को पूरा डिस्चार्ज और पूरा चार्ज करने से बचना चाहिए। फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल कम से कम करें , क्योंकि करने से बैटरी जल्दी गर्म होती है और उसकी लाइफ भी कम हो सकती है।
EV को नॉर्मल चार्जर से ही चार्ज करें। अपनी गाड़ी को धूप में पार्क करने से बचें, क्योंकि धूप से बैटरी जल्दी गर्म होने लगती है। गाड़ी को ठंडी जगह में ही पार्क करने की कोशिश करें। बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) अपडेट करते रहें। गाड़ी को आराम से स्मूथ ढंग से ड्राइव करें।
यह भी पढ़ें: Honda की इस बाइक की कीमत 5 लाख, रॉयल एनफील्ड दे दी कड़ी टक्कर
संबंधित खबरें
नवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 hr agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
22 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines