SUV Cars: इंडियन बाजार में दमदार पावर रखने वाली SUV Cars का अपना अलग ही सेगमेंट है। कीमत अधिक होने के बावजूद कार के शौकीन इन कारों को दबाकर खरीदते हैं। इसी सेगमेंट में बाजार में एक कार है Lexus LX. हाल ही में कंपनी ने इसे अपडेट कर बाजार में पेश किया है।
कार में 10 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है
Lexus LX में पावरफुल 3.3-litre V6 diesel इंजन दिया जाता है। यह कार बड़े इंजन के चलते 304 bhp की धाकड़ पावर देती है और इसका पीक टॉर्क 700 Nm का है। खास बात यह है कि यह कार 10 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ी हुई है जो इसे चलाने वाले काे अलग ही फील देता है।
एक्सटीरियर को ‘डिग्निफाइड सोफिस्टिकेशन’ कॉन्सेप्ट पर
Lexus LX में एक्सटीरियर को ‘डिग्निफाइड सोफिस्टिकेशन’ कॉन्सेप्ट पर बनाया गया है। जिसमें हॉरिजॉन्टल स्लैट्स के साथ बड़े पैमाने पर फ्रेमलेस स्पिंडल के आकार का फ्रंट ग्रिल है। इसमें एलईडी हेडलैम्प्स, डीआरएल, चार प्रोजेक्टर एलईडी, साइड की तरफ व्हील आर्च, किंक्ड विंडो लाइन दिया गया है। कार 8 सेकंड में स्पीड पकड़ लेती है और कार की टॉप स्पीड 210 kmph है।
कार में बड़े 22 इंच के एलॉय व्हील
कार में 22 इंच के एलॉय व्हील और स्प्लिट टेल लैंप्स दिए गए हैं। कार में 12.2 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सात इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। कार के केबिन फोर-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, पावर्ड फ्रंट सीट्स, रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन और पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है।
सेफ्टी के साथ 5 आकर्षक कलर
सेफ्टी को ध्यान में रखकर कार में रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, एक डिजिटल रियर-व्यू मिरर, 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे फीचर्स हैं। कार शुरूआती कीमत 2.82 करोड़ एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। Lexus LX पांच कलर ऑप्शन Sonic Quartz, Graphite Black, Black, Sonic Titanium, और Maganese Luster में बाजार में उपलब्ध है। कार मार्केट में Toyota Land Cruiser और Land Rover Range Rover को टक्कर देती है।
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
1 day agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
2 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
2 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
2 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
3 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
3 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
3 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
3 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
4 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines