Lexus LM: बिग साइज लग्जरी कारों की मार्केट में हमेशा डिमांड रही है। एलीट फीचर्स वाली यह गाड़ियां लोगों के स्टेटस सिंबल का हिस्सा होती हैं। ऐसी ही एक कार जल्द ही लॉन्च होने वाली है। जितनी अधिक इस कार की कीमत है, इसमें उतने ही धाकड़ फीचर्स दिए गए हैं। हम बात कर रहे हैं Lexus LM की।
कंपनी करेगी पेश
जानकारी के अनुसार अनुमान है कि यह कार दिसंबर 2023 तक लॉन्च होगी। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार की डिलीवरी डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह धांसू कार शुरुआती कीमत 1.50 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जाएगी। Lexus LM का टॉप मॉडल 2 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा।
Lexus LM
महाराजा लुक
Lexus LM में आरामदायक सीट मिलेंगी। यह बिग साइज कार बॉडी कलर बंपर के साथ मिलेगी। इसके फ्रंट में सिग्नेचर स्पिंडल डिज़ाइन मिलेगा, जो इसे किसी महाराजा का लुक देता है। इसमें एलईडी हेडलैंप और डीआरएल मिलेंगे। इसमें बड़े अट्रैक्टिव 19 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।
बाजार में यह Toyota Vellfire और Mercedes-Benz V-Class को टक्कर देगी।
Lexus LM
छोटा फ्रिज मिलेगा
इस सुपर लग्जरी कार में 3000 mm का बड़ा व्हीलबेस दिया गया है। इसमें पावर-स्लाइडिंग रियर दरवाजे दिए गए हैं। Lexus LM का इंटीरियर Solis White और ब्लैक कलर में मिलेगा। इसमें वायरलेस चार्जिंग पैड और मिनी फ्रीज के अलावा अंदर 50-कलर ambient लाइट का ऑप्शन मिलेगा। इसमें 2.4-लीटर या 2.5-लीटर सेल्फ चार्जिंग हाईब्रिड इंजन मिलने का अनुमान है।
Lexus LM
ADAS की सुरक्षा मिलेगी
Lexus LM में आगे और पीछे सीटों पर एयरबैग मिलेगा। कार में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलेगा (ADAS),जो सड़क हादसों से बचाव करने में मददगार है। इससे सड़क पर कोई दूसरा वान या व्यक्ति कार के अधिक नजदीक होने पर चालक को अलर्ट मिलता है। कार में क्रूज कंट्रोल, प्री कोलिजन वॉर्निंग, ब्रेक असिस्ट और प्रोएक्टिव ड्राइव असिस्ट जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे।
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines