Latest Discount Offer on Cars: मार्च का महीना एक नई कार खरीदने के लिए काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस महीने कार कंपनियां अपनी गाड़ियों पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। इस समय महिंद्रा से लेकर स्कोडा की कारों पर पूरे 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। आइये जानते हैं किस कार को खरीदने पर होगी महाबचत। लेकिन ध्यान रहे, ये डिस्काउंट सिर्फ मार्च महीने तक ही लागू है।
Renault Triber, Kwid और Kiger पर 70 हजार रुपये का डिस्काउंट
इस महीने Renault ट्राइबर पर 55 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह एक सस्ती एमपीवी है। इसमें स्पेस तो अच्छा मिल जाता है लेकिन बूट स्पेस की दिक्कत थोड़ी ज्यादा है। Renault Kwid पर पूरे 70 हजार रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। Kwid की एक्स-शो रूम कीमत 4.69 लाख रुपये से शुरू होती है। आप इसे 5,999 की शुरूआती EMI पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा Renault Kiger एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है। मार्च महीने में इस पर पूरे 65 हजार रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। Kiger की एक्स-शो रूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है। आप इसे 5,999 की शुरूआती EMI पर खरीद सकते हैं।
स्कोडा की कारों पर 2 लाख रुपये की महा-बचत
मार्च में स्कोडा इंडिया अपनी कारों पर सबसे बड़ा डिस्काउंट दे रही है। दरअसल स्कोडा Kushaq और Slavia ने भारत में दो साल पूरे कर लिए हैं और इस मौके पर कंपनी इन दोनों गाड़ियों पर 2 लाख रुपये तक बचत ऑफर कर रही है लेकिन ये ऑफर्स सिर्फ 20 मार्च तक ही लागू है। Kushaq की कीमत 11.89 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि Slavia की एक्स-शो रूम कीमत 11.53 लाख रुपये से शुरू होती है।
टोयोटा की गाड़ियों पर 75 हजार रुपये का डिस्काउंट
अगर आप इस महीने टोयोटा अर्बन क्रूजर Hyryder खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इस गाड़ी पर 75,000 रुपये तक की बचत पा सकते हैं, Hyryder की कीमत 11.14 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी की Glanza पर पूरे 53,500 रुपये की बचत कर सकते हैं और इसकी कीमत 6.86 लाख से शुरू होती है।
महिंद्रा ने खोला डिस्काउंट का पिटारा
मार्च महीने में महिंद्रा ने अपनी गाड़ियों पर पूरे 1.57 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया है । डिस्काउंट का लाभ सिर्फ मार्च महीने तक ही उठा सकते हैं। कंपनी अपनी XUV 400, Bolero Neo, Bolero, XUV 700 XUV 300 पर डिस्काउंट दे रही है।
संबंधित खबरें
टूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
5 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
7 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines