Land Rover Defender 130 VS Mercedes-Benz Maybach EQS 680 EV: इंडियन कार बाजार में हाई क्लास लग्जरी गाड़ियों का अलग ही क्रेज है। महंगी होने के बावजूद इन कारों की डिमांड बाजार में कम नहीं हो रही हैं। आइए आपको इस सेगमेंट की दो धाकड़ कार Land Rover Defender 130 और Mercedes-Benz Maybach EQS 680 EV की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Land Rover Defender 130
यह दमदार कार 3.0 लीटर के धांसू पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसमें माइल्ड हाइब्रिड असिस्टेंस सिस्टम और 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है। कार 400 hp की पावर और 550 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। कार की लंबाई 5,358 mm है। यह 8 सीटर कार है और बाजार में यह कार शुरुआती कीमत 1.30 करोड़ रुपये से लेकर 1.41 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम में मिलती है।
फाइल फोटो
14-वे इलेक्ट्रिकली एड्जेस्टेबल फ्रंट सीट और 360 डिग्री सराउंड कैमरा
कार में 3,022 mm का व्हीलबेस है। Land Rover Defender 130 में 11.4-इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें 2,516 लीटर का बड़ा बूट स्पेस है। कार में डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, मेरिडियन ऑडियो सिस्टम, 14-वे इलेक्ट्रिकली एड्जेस्टेबल फ्रंट सीट, 360 डिग्री सराउंड कैमरा दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः खुल गई CNG कार लवर्स की किस्मत, अब Tata ने लगा दी अपने इस मॉडल में सीएनजी, जानें कब होगी लॉन्च?
Mercedes-Benz Maybach EQS 680 EV
कार में 21 इंच के बड़े अलॉय व्हील दिए गए हैं। Mercedes-Benz Maybach EQS 680 EV महज 4 सेकंड में 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। कार 209 kmph की टॉप स्पीड देती है। कार एक बार फुल चार्ज होने पर 600 KM तक चलती है। इसमें 11.6 इंच का डिस्प्ले के साथ टेल लाइट पर क्रोम दिया गया है।
फाइल फोटो
हर पैसेंजर अपने हिसाब से एसी का टेंपरेचर एडजस्ट फीचर
यह धांसू कार शुरुआती कीमत 3.50 करोड़ रुपये एक्स शोरूम मिलती है। इसमें डुअल टोन कलर ऑप्शन दिया जा रहा है। कार में एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसमें हर पैसेंजर अपने हिसाब से एसी का टेंपरेचर एडजस्ट कर सकता है। कार में बैक सीट्स रैकलाइनर दिए गए हैं। इसमें शैंपेन बॉटल चिलर और ग्लास केसिंग दी गई है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines