Land Rover Defender 130: इंटरनेट पर अकसर सेलिब्रिटी अपनी महंगी गाड़ियों के साथ वायरल होते हैं। लेकिन इस बार योग गुरु बाबा रामदेव 1.41 करोड़ रुपये कीमत की कार को चलाते हुए दिखे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, बाबा जिस कार को चलाते दिख रहे हैं वह है Land Rover Defender 130.
स्टेडियम स्टाइल सीटिंग अरेंजमेंट जिससे मिलती है धाकड़ फ्रंट विजिबिलिटी
इस धाकड़ कार में 3 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह 6 सिलिंडर इंजन है जो 400 hp की पावर और 550 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, डीजल इंजन 300hp और 650Nm का पावर जेनरेट करता है। Land Rover Defender 130 की खासियत यह है कि इसमें स्टेडियम स्टाइल सीटिंग अरेंजमेंट है। दरअसल, कार की सेकेंड और थर्ड रो की सीट्स को थोड़ा उपर उठाकर बनाया गया है। इससे फ्रंट विजिबिलिटी इम्प्रूव हो गई है।
यह 8 सीटर कार है, जिसमें दो वेरिएंट HSE और X मॉडल मिलते हैं
इस धांसू कार में 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। कार में माइल्ड हाइब्रिड असिस्टेंस सिस्टम मिलता है। बता दें बातार में Land Rover दो अन्य वेरिएंट Defender Defender 90 और Defender 110 में भी उपलब्ध है। Land Rover Defender 130 शुरुआती कीमत 1.30 करोड़ रुपये एक्स शोरूम से लेकर 1.41 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम में मिलती है। यह 8 सीटर कार है, जिसमें दो वेरिएंट HSE और X मॉडल मिलते हैं।
फाइल फोटो
कार के फ्रंट में दो और पीछे दोनों रो में तीन-तीन सीट हैं
इस SUV की लंबाई 5,358mm है। Land Rover Defender 130 1.4-इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, पीवी-प्रो सॉफ्टवेयर, डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर का फीचर मिलता है। कार में 3,022 mm का बड़ा व्हीलबेस है। कार में 2,516 लीटर का बड़ा बूट स्पेस है। कार के फ्रंट में दो और पीछे दोनों रो में तीन-तीन सीट हैं। पीछे के दोनों रो को फोल्ड किया जा सकता है।
कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और 20 इंच का अलॉय व्हील
SUV में फोर जोन एयर कंडिशन सिस्टम है। इसमें 1 वायरलेस चार्जिंग, मेरिडियन ऑडियो सिस्टम, 14-वे इलेक्ट्रिकली एड्जेस्टेबल फ्रंट सीट, 360 डिग्री सराउंड कैमरा, मैट्रिक्स LED हेडलाइट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और 20 इंच का अलॉय व्हील दिया जा रहा है।
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines