Toyota Land Cruiser Prado: टोयोटा जल्द ही फॉर्च्यूनर और इनोवा से भी धाकड़ कार Land Cruiser Prado बाजार में पेश करने वाला है। सोशल मीडिया पर इसका टीजर जारी किया गया है। यह नेक्स्ट जेनरेशन दमदार कार है।

टोयोटा की यह 5th जेनरेशन कार है

टोयोटा की यह 5th जेनरेशन कार है। ये एक फुल साइज एसयूवी कार होगी। जानकारी के अनुसार टोयोटा करीब 14 साल के बाद अपनी लैंड क्रूजर प्राडो को अपडेट करने जा रही है। फिलहाल कंपनी ने इस नई एसयूवी कार के पावरट्रेन, कीमत और फीचर्स के बारे में अभी कुछ नहीं बताया है। [caption id="attachment_271078" align="alignnone" ] फाइल फोटो[/caption]  

4 व्हील ड्राइव और रेट्रो लुक

कंपनी द्वारा जारी टीजर में पुरानी क्लासिक FJ40 लैंड क्रूजर के बगल में न्यू लैंड क्रूजर प्राडो का एक सिल्हूट दिखाया गया है। फिलहाल कंपनी ने अभी नई कार के बारे में अधिक जानकारी शेयर नहीं की है।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह नई कार एसयूवी प्लेटफॉर्म पर होगी। जिसमें 4 व्हील ड्राइव मिलेगा। इसमें ऑफ-रोड गियर दिया जाएगा। कार में गोल हेडलैंप दिए जा सकते हैं, जो इसे रेट्रो डिजाइन टच देंगे।

अट्रैक्टिव अलॉय व्हील के साथ एलईडी लाइटें

Toyota Land Cruiser Prado पहले उत्तरी अमेरिकी बाजार में पेश की जा सकती है। जिसके बाद इसके भारत में आने की उम्मीद है। अनुमान है कि इस कार में सेफ्टी के लिए ज्यादा एयरबैग, ADAS, हिल असिस्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स होंगे। इसके अलावा इसमें अट्रैक्टिव अलॉय व्हील के साथ एलईडी लाइटें होंगी।

क्या है  ADAS

एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) दिया जाएगा। ADAS से कार सड़क पर चलते समय खुद ही किसी खतरे, वाहन, वस्तु या व्यक्ति की मौजूदगी को भांप लेती है। इसके बाद ये ड्राइवर को अलर्ट भी करती है जिससे हादसों को टालने में मदद मिलती है। यह टेक्नोलॉजी रडार, कैमरा, सेंसर्स पर काम करती है।

सड़क हादसे से बचाने में मददगार

ADAS कार में ड्राइव करते समय अगर किसी कारण से आपका ध्यान भटक गया। ध्यान भटकने के कारण अगर आपकी कार दूसरी लेन में जाती है या फिर आपकी कार के सामने कोई दूसरी कार, व्यक्ति आ जाता है तो ऐसी कंडीशन में ये फीचर आपको अलर्ट कर हादसे से बचाने में मदद करता है। यह सड़क हादसे से बचाने में मददगार है।