---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

टोयोटा लेकर आया Land Cruiser Prado, अब महिंद्रा की एक्सयूवी का क्या होगा?

Toyota Land Cruiser Prado: टोयोटा जल्द ही फॉर्च्यूनर और इनोवा से भी धाकड़ कार Land Cruiser Prado बाजार में पेश करने वाला है। सोशल मीडिया पर इसका टीजर जारी किया गया है। यह नेक्स्ट जेनरेशन दमदार कार है। टोयोटा की यह 5th जेनरेशन कार है टोयोटा की यह 5th जेनरेशन कार है। ये एक फुल […]

---विज्ञापन---

Toyota Land Cruiser Prado: टोयोटा जल्द ही फॉर्च्यूनर और इनोवा से भी धाकड़ कार Land Cruiser Prado बाजार में पेश करने वाला है। सोशल मीडिया पर इसका टीजर जारी किया गया है। यह नेक्स्ट जेनरेशन दमदार कार है।

टोयोटा की यह 5th जेनरेशन कार है

टोयोटा की यह 5th जेनरेशन कार है। ये एक फुल साइज एसयूवी कार होगी। जानकारी के अनुसार टोयोटा करीब 14 साल के बाद अपनी लैंड क्रूजर प्राडो को अपडेट करने जा रही है। फिलहाल कंपनी ने इस नई एसयूवी कार के पावरट्रेन, कीमत और फीचर्स के बारे में अभी कुछ नहीं बताया है।

---विज्ञापन---
Toyota Land Cruiser Prado  price, Toyota Land Cruiser Prado  mileage, auto news

फाइल फोटो

 

---विज्ञापन---

4 व्हील ड्राइव और रेट्रो लुक

कंपनी द्वारा जारी टीजर में पुरानी क्लासिक FJ40 लैंड क्रूजर के बगल में न्यू लैंड क्रूजर प्राडो का एक सिल्हूट दिखाया गया है। फिलहाल कंपनी ने अभी नई कार के बारे में अधिक जानकारी शेयर नहीं की है।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह नई कार एसयूवी प्लेटफॉर्म पर होगी। जिसमें 4 व्हील ड्राइव मिलेगा। इसमें ऑफ-रोड गियर दिया जाएगा। कार में गोल हेडलैंप दिए जा सकते हैं, जो इसे रेट्रो डिजाइन टच देंगे।

अट्रैक्टिव अलॉय व्हील के साथ एलईडी लाइटें

Toyota Land Cruiser Prado पहले उत्तरी अमेरिकी बाजार में पेश की जा सकती है। जिसके बाद इसके भारत में आने की उम्मीद है। अनुमान है कि इस कार में सेफ्टी के लिए ज्यादा एयरबैग, ADAS, हिल असिस्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स होंगे। इसके अलावा इसमें अट्रैक्टिव अलॉय व्हील के साथ एलईडी लाइटें होंगी।

---विज्ञापन---

क्या है  ADAS

एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) दिया जाएगा। ADAS से कार सड़क पर चलते समय खुद ही किसी खतरे, वाहन, वस्तु या व्यक्ति की मौजूदगी को भांप लेती है। इसके बाद ये ड्राइवर को अलर्ट भी करती है जिससे हादसों को टालने में मदद मिलती है। यह टेक्नोलॉजी रडार, कैमरा, सेंसर्स पर काम करती है।

सड़क हादसे से बचाने में मददगार

ADAS कार में ड्राइव करते समय अगर किसी कारण से आपका ध्यान भटक गया। ध्यान भटकने के कारण अगर आपकी कार दूसरी लेन में जाती है या फिर आपकी कार के सामने कोई दूसरी कार, व्यक्ति आ जाता है तो ऐसी कंडीशन में ये फीचर आपको अलर्ट कर हादसे से बचाने में मदद करता है। यह सड़क हादसे से बचाने में मददगार है।

First published on: Jul 07, 2023 08:15 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola