Lamborghini: इटली की कार निर्माता कंपनी लेम्बोर्गिनी अपनी हाई स्पीड सुपर स्पोर्ट्स कारों लिए मशहूर है। इसी सेगमेंट में कंपनी की अगली कार Lamborghini Revuelto जल्द भारत में आने वाली है। यह लिमिटेड कलर ऑप्शन में बाजार में पेश की जाएगी।
2.5 सेकंड में 100 km/h तक रफ्तार पकड़ने की क्षमता
Lamborghini Revuelto एक सुपर स्पोर्ट्स कार है। जिसमें 12 सिलेंडर का बड़ा इंजन मिलेगा। यह इंजन इसे सड़क पर दमदार पावर प्रदान करेगा। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार यह पावरफुल इंजन से महज 2.5 सेकंड में 0 से 100 km/h तक रफ्तार पकड़ने की क्षमता देता है। जिससे की यह स्पीड के दीवानों की कार है।
350 km/h की अधिकतम स्पीड
इस धाकड़ स्पोर्ट्स कार में कंपनी ICE+EE इंजन देगी। यह इंजन सड़क पर 350 km/h की अधिकतम स्पीड देने के लिए बना है। कार में 6498 सीसी का इंजन है जो सड़क पर 814 bhp की पावर देता है। यह कार केवल ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में आएगी।
2 सीटर Coupe कार
यह पेट्रोल इंजन कार होगी और यह केवल 2 सीटर Coupe कार है। कार 725 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है ओर 6750 rpm देती है। बाजार में यह कार Phantom, Ghost और Rolls Royce Dawn से मुकाबला करेगी। अनुमान है इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये एक्स शोरूम हो। फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट और कीमत के बारे में अधिक खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार इस साल के अंत तक पेश कर दी जाएगी।
Lamborghini Revuelto एक कदम ओर आगे
अप्रैल में कंपनी ने अपनी Lamborghini Urus S को लॉन्च किया था। यह कार शुरूआती कीमत 4.18 crore रुपये एक्स शोरुम में बाजार में मिलती है। इसमें 4.0-litre twin-turbocharged V8 पावरफुल इंजन दिया गया है। जिससे यह महज 3.3 सेकंड में 0-100 kmph स्पीड पकड़ लेती है। 4 wheels इस कार में 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। बताया जा रहा है कि Lamborghini Revuelto इससे एक कदम ओर आगे।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
6 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
10 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines