Lamborghini Huracan Tecnica: लैंबॉर्गिनी इंडिया ने भारत में Huracan Tecnica को लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में Lamborghini Huracan Tecnica की एक्स-शोरूम कीमत 4.04 करोड़ रुपये रखी गई है।
आपको बता दें कि Lamborghini Huracan Tecnica में V10 इंजन दिया है और यही इंजन Huracan STO में भी इस्तेमाल किया गया है। लैंबॉर्गिनी का दावा है कि नया लॉन्च किया गया मॉडल सड़कों और रेस ट्रैक दोनों के लिए उपयुक्त है। इस कार को आठ अलग-अलग कलर ऑप्शन में बाजार में उतारा है।
Lamborghini Huracan Tecnica: Features
Huracan Tecnica में 5.2-लीटर, नैचुरली एस्पिरेटेड V10 इंजन दिया गया है, जो कि 640 hp का अधिकतम पॉवर और 565 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट जेनरेट करने में सक्षम है।
यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 3.2 सेकंड का समय लेती है और 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने में 9.1 सेकंड का समय लगाती है। कंपनी ने इसकी टॉप स्पीड 325 किमी प्रति घंटे होने का दावा किया है। Huracan Tecnica के वजन की बात करें तो यह 1,379 किलोग्राम है। इसकी स्टाइलिंग लुक इसे एक बेहतर स्पोर्ट्स कार बनाती है।
अभी पढ़ें – पेट्रोल की नो टेंशन! जल्द सड़कों पर दौड़ेगा TVS का हाइड्रोजन से चलने वाला स्कूटर, जानें
कंपनी का कहना है कि हुराकैन टेक्निका का डिजाइन Huracan Super Trofeo EVO2 के रेसिंग डीएनए से प्रेरित है। इसमें बड़े एयर इंटेक के साथ एक नया फ्रंट बम्पर, एक कार्बन फाइबर हुड और डाउनफोर्स को बढ़ाने के लिए एक रियर विंग दिया गए हैं। इसका डिजाइन भी Lamborghini Sian हाइब्रिड हाइपरकार से प्रेरित लगता है।
लैंबॉर्गिनी के चेयरमैन और सीईओ स्टीफन विंकेलमैन ने कहा, “टेक्निका हुराकैन लाइन-अप को पूरा करती है, जो आरडब्ल्यूडी और ट्रैक-केंद्रित एसटीओ के बीच पूरी तरह से बैठती है, जिसमें तकनीकी, प्रदर्शन और हुराकैन के V10 एस्पिरेटेड इंजन को विकसित डिजाइन में पेश किया गया है।”
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
12 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines