---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

9 सेकंड में पकड़ता है स्पीड, 140 km की रेंज, Kyte इलेक्ट्रिक स्कूटर

Kyte Energy Magnum Pro में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, जिससे चलते हुए इसके दोनों टायरों को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

---विज्ञापन---

Kyte Energy Magnum Pro: यंग जनरेशन स्मार्ट लुक्स वाले हाई रेंज देने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों को पसंद करते हैं। बाजार में ऐसा ही एक धांसू स्कूटर है Magnum Pro. यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 140 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देता है। Magnum Pro शुरुआती कीमत 80999 हजार रुपये एक्स शोरूम में आता है। फिलहाल यह स्कूटर 1 वेरिएंट में आता है। यह हाई स्पीड स्कूटर है, इसमें 60 km/hr की टॉप स्पीड मिलती है। स्कूटर में पैसेंजर सेफ्टी के लिए फ्रंट और रियर टायरों में ड्रम ब्रेक मिलते हैं।

Kyte Energy Magnum Pro

---विज्ञापन---

Kyte Energy Magnum Pro

इसमें डिजिटल कंसोल

यह स्टाइलिश स्कूटर ट्यूबलेस टायर के साथ आता है। इसमें डिजिटल कंसोल मिलता है, जिससे इसे डैशिंग लुक्स मिलती है। Magnum Pro तीन से चार घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। यह स्कूटर सिंगल सीट के साथ आता है। यह स्कूटर महज 9 सेकंड में 40 kmph की रफ्तार पकड़ लेता है। यह स्टाइलिश हैंडलबार के साथ आता है। इसमें अलॉय व्हील दिए गए हैं। स्कूटर में शॉर्प एज नॉज दी गई है।

---विज्ञापन---

स्कूटर में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम

स्कूटर में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, जिससे चलते हुए इसके दोनों टायरों को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। स्कूटर में अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इसके लुक्स को एन्हांस करते है। Magnum Pro में खराब रास्तों पर आरामदायक सफर के लिए टेलिस्कोपिक फ्रोक और डुअल शॉक सस्पेंशन मिलते हैं। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी मिलती है।

नेविगेशन, और बड़े टायर साइज

इसमें नेविगेशन, और बड़े टायर साइज हैं। बाजार में पहले से इस सेगमेंट में Ampere Magnus और Okinawa iPraise+. आते हैं। Ampere Magnus की बात करें तो यह 121 Km की ड्राइविंग रेंज देता है। इसमें 53 Kmph की टॉप स्पीड निकलती है। स्कूटर में 90 kg का वजन है, जिससे इसे चलाना आसान है। स्कूटर में 780 mm की सीट हाइट दी गई है। यह स्कूटर 6 से 7 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें 1200 W की पावर मोटर मिलती है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 01, 2023 05:42 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola