हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

KTM लवर्स की बल्ले-बल्ले, दिसंबर से मिलने लगेंगी कंपनी की ये बाइक्स, बुकिंग शुरू

KTM 1390 Super Adventure में 8.8 इंच का वर्टिकल TFT स्क्रीन मिलेगा। यह बाइक दमदार 1350cc के इंजन पावर के साथ आएगी।

विज्ञापन
KTM 1390 Super Duke R

KTM India Opens Bookings for its Big Bikes: केटीएम बाइक लवर्स के लिए खुशखबरी है। दिसंबर से इंडिया में कंपनी की 1390 Super Duke R and 1390 Super Adventure मिलने लगेंगी। बेंगलुरु समेत अन्य कई राज्यों में डीलरों ने इसकी बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। आइए आपको इन दोनों बाइक्स के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

2024 KTM 1390 Super Duke R Specs and Price

इस धांसू बाइक में हाई पावर 1301cc V-twin इंजन मिलेगा। ये इंजन दमदार पावर के साथ सॉलिड स्पीड जनरेट करता है। बाइक में तेज स्पीड के लिए 2 सिलेंडर मिलेंगे, जो इसे हाई पिकअप देंगे। बाइक में 6700 rpm जनरेट होगा, जो लॉन्ग रूट पर जबरदस्त पावर जनरेट करेगा। बाइक में 190 hp की पावर और 106 टॉर्क जनरेट होगा।

ये भी पढ़ें: Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक इस दिन होगी लॉन्च, फोटो हुई लीक

विज्ञापन

2024 KTM 1390 Super Duke R के दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक

बाइक के आगे और पीछे दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये बाइक दिसंबर के पहले सप्ताह में बाजार में मिलने लगेगी। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि इंडिया में इसकी कीमत 18 लाख होगी। 2024 KTM 1390 Super Duke R में 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलेगा।

KTM 1390 Super Adventure का स्पेसिफिकेशन

इस जबरदस्त बाइक में 8.8 इंच का वर्टिकल TFT स्क्रीन मिलेगा। यह बाइक दमदार 1350cc के इंजन पावर के साथ मिलेगी। इसमें 75-डिग्री वी-ट्विन मोटर लगी हुई है, जो सड़क पर राइडर को एडिशन पावर देती है। बाइक में बूमरैंग के शेप का LED DRL दिए गए है। इस बाइक में डुअल कलर ऑप्शन आता है। बाइक में राइडर की सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक मिलते हैं।

विज्ञापन

बाइक में मिलते हैं सभी एडवांस फीचर्स

बाइक में हाई पावर के लिए 170bhp और 145Nm का टॉर्क मिलता है। इसमें पांच राइड मोड रेन, स्पोर्ट, रोड, ऑफरोड और कस्टम आते हैं। इसके अलावा इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS, कस्टमाइज़ेबल ABS मोड, रडार सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल, कीलेस इग्निशन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

ये भी पढ़ें: Tax Free हुई मारुति सुजुकी की सभी कारों की लिस्ट, 2.67 लाख की होगी बचत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:
ktm

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola