अगर आप KTM की बाइक के फैन हैं तो यह खबर आपको थोड़ा निराश कर सकती है। KTM ने भारत में अपनी दो पॉपुलर बाइक्स की बिक्री बंद कर दी है। यहां तक कि कंपनी ने अपनी इंडिया वेबसाइट से भी इन दोनों मोटरसाइकिल को हटा दिया है। जिससे यह पता चलता है कि कंपनी ने इन बाइक्स की बिक्री सच में रोक कर दी है। यह फैसला तब लिया गया जब जनवरी 2024 में इन बाइक्स की बिक्री का आंकड़ा बेहद कम रहा जो सिर्फ 17 यूनिट्स है।
कौन-सी बाइक्स हुई बंद?
KTM ने RC 125 और RC 200 मॉडल्स की बिक्री भारत में रोक दी है। ये दोनों बाइक्स स्पोर्ट्स बाइक लवर्स के बीच काफी पसंद की जाती थीं, लेकिन हाल के महीनों में इनकी डिमांड लगातार गिरती जा रही थी।
जनवरी में सिर्फ 17 यूनिट बिक्री के कारण?
KTM की RC 125 और RC 200 की बिक्री में गिरावट की कई वजह हो सकती हैं जैसे…
- इन बाइक्स की कीमत 1.89 लाख (RC 125) और 2.17 लाख (RC 200) के आसपास थी, जो लोगों के बजट से बाहर जा रही थी।
- इस प्राइस रेंज में Yamaha R15, Suzuki Gixxer SF और TVS Apache RR 310 जैसी बाइक्स उपलब्ध हैं, जो ग्राहकों को ज्यादा फीचर्स और बेहतर वैल्यू ऑफर कर रही थीं।
- बहुत से ग्राहक KTM की अपकमिंग नई जनरेशन बाइक्स का इंतजार कर रहे हैं, जिससे पुराने मॉडल्स की बिक्री धीमी हो गई।
- आजकल लोग स्पोर्ट्स बाइक्स की बजाय एडवेंचर और स्ट्रीटफाइटर बाइक्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं जैसे कि KTM की ही Duke सीरीज।
क्या KTM नई बाइक्स लाने वाली है?
KTM ने अभी तक आधिकारिक रूप से नई बाइक्स की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही नई जनरेशन RC सीरीज को पेश कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो नई बाइक्स बेहतर फीचर्स, नए डिजाइन और अपग्रेडेड इंजन के साथ आ सकती हैं।
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
1 day agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
2 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
2 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
2 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
3 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
3 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
3 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
3 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
4 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines