KTM Bikes: इंडियन टू व्हीलर मार्केट में KTM अपनी तेज रफ्तार और Stylish लुक्स वाली बाइक्स के लिए जाना जाता है। इसी सेगमेंट में कंपनी की एक बाइक है KTM Duke 390. इस बाइक में पावरफुल इंजन के साथ 167 kmph की तगड़ी टॉप स्पीड है। सेफ्टी को ध्यान में रखकर इसके फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
धाकड़ बाइक ऑन रोड 28.5 kmpl की माइलेज देती है
KTM Duke 390 में दमदार 373.27 cc का इंजन दिया गया है। यह धाकड़ बाइक ऑन रोड 28.5 kmpl की माइलेज देती है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है। बाइक का कुल वजन 171 kg है। जिससे इसे सड़क पर चलाना और नियंत्रित करना बेहद आसान है। इस बाइक का अभी केवल एक वेरिएंट ही आता है, जिसमें दो कलर ऑप्शन मिलते हैं।
KTM 390 Duke
सिटी और ऑफ रोडिंग दोनों के लिए बेस्ट
इस बाइक में 13.4 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। जिससे इसे लंबे सफर में लेकर जा सकते हैं। इसकी सीट हाइट 822 mm की है। KTM 390 Duke street bike है। जिसे सिटी और ऑफ रोडिंग दोनों के लिए बनाया गया है। यह बाइक 2,95,607 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में मिलती है। इसका फाडू इंजन 42.9 bhp की पावर देता है और 37 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
फुल-एलईडी लाइटिंग और ब्लूटूथ-इनेबल्ड कलर-टीएफटी डिस्प्ले
लुक्स की बात करें तो इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट-स्टाइल सीट, साइड-स्लंग एग्जॉस्ट और दोनों सिरों पर 17 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें फुल-एलईडी लाइटिंग, ब्लूटूथ-इनेबल्ड कलर-टीएफटी डिस्प्ले, क्विकशिफ्टर और डुअल-चैनल ABS है। KTM 390 Duke का मार्केट में Honda CB300R और Bajaj Dominar 400 से सीधा मुकाबला है।
संबंधित खबरें
Safari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
27 mins agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 hr agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines